खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार बॉलीवुड में तीन दशक से छाए हुए हैं। स्मार्टनेस और फिटनेस के दम पर वे फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। वे हर जोनर की फिल्म में खुद को साबित कर चुके हैं। उन्हें एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, देशभक्ति हर तरह का रोल सूट करता है। 53 साल की उम्र में भी अक्षय एकदम फिट एंड फाइन नजर आते हैं। वे कई इंटरव्यू में डाइट और खुद की लाइफस्टाइल को लेकर अपने अनुशासन के बारे में बता चुके हैं। अब अक्षय ने एक बड़ा फैसला लिया है। वे अपने 30 साल के सफर से मिले अनुभव के आधार पर लोगों को मास्टर क्लास देने जा रहे हैं।














