न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर की यह फिल्म फ्लॉप होने से हुई अक्षय की शादी, ‘खिलाड़ी’ ने मनी माइंडेड के आरोप पर दिया जवाब

अक्षय कुमार (58) की फिल्म जॉली एलएलबी 3 हाल ही रिलीज हुई है। लोगों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। अक्षय इसके प्रमोशन में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Sep 2025 12:29:59

2 News : आमिर की यह फिल्म फ्लॉप होने से हुई अक्षय की शादी, ‘खिलाड़ी’ ने मनी माइंडेड के आरोप पर दिया जवाब

अक्षय कुमार (58) की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' हाल ही रिलीज हुई है। लोगों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। अक्षय इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में वे हाल ही इंडिया टीवी के लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' में पहुंचे। इस दौरान सीनियर जर्नलिस्ट रजत शर्मा ने उनसे कई सवाल किए। जब अक्षय से पूछा गया कि क्या आप भी अपनी पत्नी (ट्विंकल खन्ना) का मजाक उड़ाते हैं तो उन्होंने कहा कि उनकी 12 फिल्में हैं, जिनमें से 11 फ्लॉप रहीं, इसलिए वह कभी किसी फिल्म के सेट पर नहीं जातीं। ट्विंकल ने खुद मुझे बताया कि उसने 12 फिल्में कीं और सिर्फ एक ही चली। वो असल में राइटर या चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती थीं।

वो बहुत होशियार बच्ची थी। उसे फिल्मों का कोई शौक नहीं था, लेकिन हालात ऐसे बने कि वो इंडस्ट्री में आ गई। जब वह आमिर खान के साथ फिल्म 'मेला' कर रही थीं, तब हमारा अफेयर चल रहा था, हम घूम रहे थे। मैंने उससे कहा, 'चलो शादी कर लेते हैं,' लेकिन उसने कहा, 'अगर यह 'मेला' फिल्म सफल नहीं हुई, तो मैं शादी कर लूंगी।' ट्विंकल ने कहा कि आमिर साहब अभिनीत और धर्मेश दर्शन द्वारा निर्देशित 'मेला' निश्चित रूप से हिट होगी। यह मेरे लिए सौभाग्य था, क्षमा करें आमिर खान साहब, आपकी फिल्म नहीं चली, लेकिन मेरी शादी आपकी वजह से हो गई।

इसी इंटरव्यू में अक्षय ने अपनी गुपचुप शादी के बारे में भी बताया। अक्षय ने कहा कि हमने किसी को इनवाइट नहीं किया था, न ही मैंने किसी को बताया था। मैं उस समय शूटिंग कर रहा था। शाम 6 बजे तक, वह भी शूटिंग से लौट आईं और हमने एक दोस्त की छत पर शादी कर ली। इसके बाद जब ट्विंकल ने आमिर को फोन करके बताया तो वे शॉक्ड हो गए थे। जब ट्विंकल ने दोपहर 4 बजे आमिर को फोन करके बताया कि उन्हें शाम को ही शादी में आना है, तो वे चौंक गए और उन्हें लगा कि वे दिन में सपना देख रहे हैं।

आमिर ने जब इस बारे में पूछा तब अक्षय ने कहा कि क्यों नहीं हो सकती। शादियां, अफेयर जो होते हैं, वो जल्दी ही होते हैं। उनको बोलते हैं, चट मंगनी, पट ब्याह। उल्लेखनीय है कि अक्षय और ट्विंकल की शादी साल 2001 में हुई थी। उनके एक बेटा आरव और बेटी नितारा हैं। शादी से पहले अक्षय का नाम रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी सहित कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था।

Akshay Kumar,actor akshay kumar,aamir khan,twinkle khanna,akshay twinkle,akshay twinkle marriage,akshay money minded,rajat sharma

अक्षय कुमार ने कहा, मैंने काम करके पैसा कमाया है, लूट के नहीं…

अक्षय ने इंटरव्यू के दौरान मनी माइंडेड होने के आरोप का जवाब भी दिया। अक्षय ने कहा कि अगर मैंने पैसा कमाया है तो लूट के नहीं कमाया। मैंने काम करके कमाया है। 8 साल से मैं सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला सेलेब्रिटी हूं। तो क्या ये मनी-माइंडेड होने का सबूत है? पैसा जिंदगी का जरूरी हिस्सा है, प्रेक्टिकल होना पड़ता है। पैसे कमाता हूं, टैक्स देता हूं और उन पैसों से काफी सेवा करता हूं। ये मेरा धर्म है। बाकी चाहे कुछ भी कहे, मैं कुछ विश्वास नहीं करता।

अगर आपको फीते काटने से पैसा मिलता है तो क्या प्रॉब्लम है? वो पैसा देने को तैयार है? जब तक आप किसी से चोरी नहीं कर रहे, जब तक आप किसी को लूट नहीं रहे हो, जब तक आप मेहनत कर रहे हैं तब तक कोई प्रॉब्लम नहीं है। उल्लेखनीय है कि अक्षय के लिए अक्सर ऐसा कहा जाता है कि वे दिन-रात पैसा कमाने में लगे हुए हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा भी अपने शो में हर बार अक्षय पर इसी बात को लेकर तंज कसते हैं।

हालांकि अक्षय अपनी हाजिरजवाबी से कपिल की बोलती बंद कर देते हैं। अक्षय को फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा हो गए हैं। वे आज भी फैंस के फेवरेट बने हुए हैं। इसकी वजह ये है कि वे बिना किसी ब्रेक के लगातार फिल्में करते रहते हैं। अक्षय अपने काम को लेकर जुनूनी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह