I have recently come across some AI-generated videos of a film trailer showing me in the role of Maharishi Valmiki. I want to clarify that all such videos are fake and created using AI. What’s worse, some news channels decide to pick these up as ‘news’ without even verifying if…
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 23, 2025विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी, फैंस-सेलेब्स दे रहे बधाई
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के माता-पिता बनने को लेकर पिछले कुछ दिनों से अटकलों का बाजार गरम था। कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि कैटरीना प्रेग्नेंट हैं। साथ ही कैटरीना की एक फोटो भी हाल ही वायरल हुई जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। अब कंफर्म हो गया है कि उनके घर जल्द ही किलकारियों से गूंजने वाला है। कैटरीना ने आज मंगलवार (23 सितंबर) को सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इसकी अनाउंसमेंट कर दी है।
तस्वीर में कैटरीना व्हाइट कलर की स्लीवलेस ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं विक्की उनके बेबी बंप को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। कपल ने इस पोस्ट को शेयर कर लिखा, “हमारी जिंदगी का बेस्ट चैप्टर शुरू करने की शुरुआत हो रही है। दिल खुशी और आभार से भरा है।” फोटो में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। जैसे ही यह पोस्ट सामने आई वैसे ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई देने लगे। जान्हवी कपूर ने लिखा, “बधाई बधाई बधाई।” नेहा धूपिया ने लिखा, “दोस्तों, चीखने के साथ-साथ रोना भी आ रहा है। विक्की और कैटरीना मैं आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं।”
आयुष्मान खुराना ने लिखा, “आप दोनों को बधाई हो।” सोनम कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे और कई सेलेब्स ने हार्ट इमोजी बनाकर खुशी व्यक्त की। बता दें कैटरीना और विक्की की शादी साल 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर में हुई थी। इस शादी में करीबी लोगों को ही बुलाया गया था। शादी के बाद कपल अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करता है और इनको बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। विक्की आखिरी बार इसी साल फिल्म ‘छावा’ में दिखे थे, जबकि कैटरीना की पिछली फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ थी जो पिछले साल जनवरी में रिलीज हुई थी।













