न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय ने आरव की बॉलीवुड में एंट्री पर कही यह बात, शूरा के बेबी शॉवर फंक्शन में पहुंचे सलमान सहित ये सितारे

अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में ‘खिलाड़ी’ के नाम से मशहूर हैं। अक्षय 58 साल के हो चुके है और उनकी फिटनेस आज भी कमाल की है। वे इस मामले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Sep 2025 8:55:13

2 News : अक्षय ने आरव की बॉलीवुड में एंट्री पर कही यह बात, शूरा के बेबी शॉवर फंक्शन में पहुंचे सलमान सहित ये सितारे

अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में ‘खिलाड़ी’ के नाम से मशहूर हैं। अक्षय 58 साल के हो चुके है और उनकी फिटनेस आज भी कमाल की है। वे इस मामले में आज के एक्टर्स को भी मात देते हैं। अक्षय अपनी फिल्मों के माध्यम से तीन दशक से ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही अक्षय के बेटे आरव ने अपना 23वां जन्मदिन मनाया था। आरव बिल्कुल अपने पिता की जैसे नजर आते हैं और फैंस चाहते हैं कि वे भी बॉलीवुड में नाम कमाएं। इस बीच अक्षय ने एक इंटरव्यू में आरव को लेकर बात की।

एक न्यूजवायर के साथ बातचीत में अक्षय कुमार से सवाल किया गया कि लोग अक्सर सोचते हैं कि अक्षय घर में बहुत सख्त होंगे, तो इस पर उन्होंने कहा कि मैं सख्त नहीं हूं कि ये नौकरी मेरी पत्नी की है। वह एक बहुत ही गंभीर किस्म की है और हम तीन बच्चों – मुझे, नितारा और आरव को लाइन में रखती हैं। मैं आरव के लिए एक दोस्त की तरह हूं। वह बहुत तेजी से बढ़ गया है। वह भी बहुत अध्ययन करता है। अब वो 23 साल का हो गया है, बहुत जल्दी बड़ा हो गया है और वो पढ़ाई कर रहा है, अभी यूनिवर्सिटी में है, अभी भी पढ़ रहा है। उसे किसी बुरी चीज की आदत नहीं है, वो बस बेचारा पढ़ाई करता रहता है।

मैं इसलिए नहीं कह रहा हूं क्योंकि मेरा बेटा है, लेकिन वो सारा दिन पढ़ाई में लगा रहता है। बस यही काम करता है, वो ट्विंकल पर गया है, मुझ पर नहीं गया है। इसके बाद अक्षय से पूछा गया कि उनके बच्चे कब फिल्मों में आ रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि नहीं, वो नहीं आना चाहते और नहीं आएंगे। उनको नहीं आना। मैं उनकी इस बात को एडमायर करता हूं। आरव कहते हैं कि डैड मुझे नहीं आना, क्योंकि वो कुछ और करना चाहता है। उसने मुझसे साफ कहा है कि मुझे नहीं आना। मैं कई बार कहता हूं कि उसके पापा का बिजनेस भी है फिल्मों के प्रोडक्शन में, लेकिन उसे उसमें नहीं आना है।

बता दें आरव जब 15 साल के थे तो लंदन चले गए और उन्होंने बॉलीवुड में करिअर नहीं बनाने का फैसला किया है। आरव अभी फैशन डिजाइन का एक कोर्स कर रहे हैं और उन्होंने मार्शल आर्ट में भी कौशल दिखाया है। उल्लेखनीय है कि अक्षय और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना की शादी 2001 से हुई थी। उनके बेटा आरव और बेटी नितारा हैं। अक्षय 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी पहली फिल्म 1991 में आई ‘सौगंध’ थी। हाल ही उनकी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ रिलीज हुई है, जो लोगों को पसंद आ रही है।

अरबाज खान और शूरा खान जल्द बनेंगे माता-पिता, साल 2023 में हुई थी सादी

सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान (58) फिर से पिता बनने वाले हैं। अरबाज की पत्नी शूरा खान प्रेग्नेंट है। रविवार (28 सितंबर) को शूरा का बेबी शॉवर फंक्शन रखा गया। इस मौके पर पूरे खान परिवार के अलावा बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री से कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की। शूरा और अरबाज मैचिंग पीले कलर के आउटफिट में दिखे। शूरा ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने दिखीं तो वहीं अरबाज पीले शर्ट के साथ व्हाइट पैंट पहने नजर आए। दोनों एक साथ काफी खुश दिखे।

सलमान की मां सलमा, भाई सोहेल और एक्ट्रेस लूलिया वंतूर भी साथ में पोज देते दिखे। सलमान गोद भराई फंक्शन में स्वैग में पहुंचे। वे कार के अंदर से अभिवादन करते नजर आए। सलमान ब्लैक शर्ट और चेहरे पर चश्मा लगाए कार से बाहर खड़े भी दिखे। सलमान की सौतेली मां गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस हेलेन भी दिखाई दीं। हेलेन क्रीम कलर का लॉग सूट पहने थीं। सलमान के दोस्त नदीम कुरैशी व्हाइट कलर की प्रिटेंड शर्ट के साथ डेनिम जींस में स्पॉट हुए। टीवी और पंजाबी फिल्मों में राज करने वाला कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता पैरेंट्स टू बी को गुड लक देने पहुंचे।

सरगुन मरून कलर की ड्रेस में सुंदर लग रही थीं। निया शर्मा और जन्नत जुबैर एक ही कैमरे में स्पॉट हुई। जन्नत पिंक ड्रेस में दिखीं तो वहीं निया ब्लैक कलर के आउटफिट के साथ रेड कलर के शूज में दिखाई दीं। बता दें अरबाज ने पहले मलाइका अरोड़ा से शादी की थी और अरहान के पिता बने थे। फिर 2023 में उन्होंने शूरा से शादी की। अरबाज-शूरा की उम्र में 22 साल का अंतर है। जून में अरबाज ने खुद ही बीवी की प्रेग्नेंसी की खबर कंफर्म की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह