न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय ने सलमान के लिए कहा, टाइगर जिंदा है और हमेशा रहेगा, ‘डॉन 3’ में कियारा की जगह इस एक्ट्रेस की एंट्री

सुपरस्टार सलमान खान (59) की मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसको लेकर फैंस में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 8:51:48

2 News : अक्षय ने सलमान के लिए कहा, टाइगर जिंदा है और हमेशा रहेगा, ‘डॉन 3’ में कियारा की जगह इस एक्ट्रेस की एंट्री

सुपरस्टार सलमान खान (59) की मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसको लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज था और माना जा रहा था कि इसे शानदार रिस्पोंस मिलेगा। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत कम बिजनेस कर पाई। ऐसे में हर ओर से सलमान की आलोचना होने लगी और उन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। आलोचकों का मानना है कि बढ़ती उम्र के चलते सलमान की डिमांड कम हो गई है। इस बीच बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने दोस्त सलमान के सपोर्ट में सामने आ गए हैं।

उन्होंने सलमान को ट्रॉल करने वालों को करारा जवाब दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में अक्षय से पूछा गया कि आज कल कहा जा रहा है कि बड़े स्टार्स की फिल्म नहीं चल रही है। सलमान खान की ‘सिकंदर’ भी नहीं चली। इस पर आपको क्या कहना है। अक्षय ने जवाब में कहा कि ये गलत बात है। ऐसा हो ही नहीं सकता है। टाइगर जिंदा है और हमेशा रहेगा। सलमान एक ऐसी नस्ल का टाइगर है जो जिंदगी में कभी मर नहीं सकता। वो मेरा दोस्त है, वो हमेशा रहेगा।

बता दें सलमान और अक्षय ने बॉलीवुड में अपने करिअर की शुरुआत करीब-करीब साथ ही की थी। इन दोनों ने बॉलीवुड में लंबे वक्त तक राज किया और आज भी दोनों का जलवा बरकरार है। दोनों ने एक साथ 'मुझसे शादी करोगी' और 'जान-ए-मन' में काम किया है। अक्षय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म केसरी चैप्टर 2 के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म 18 अप्रैल को थिएटर्स में दस्तक देने को तैयार हैं।

इसमें उनके अलावा अनन्या पांडे और आर माधवन लीड रोल हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन करण सिंह त्यागी ने किया है। अक्षय की इस साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई फिल्म ‘स्काई फोर्स’ सफल रही थी। हालांकि अक्षय के लिए पिछला साल अच्छा नहीं रहा था। पिछले कुछ सालों में अक्षय की अधिकतर फिल्मों ने संघर्ष किया है।

Akshay Kumar,actor akshay kumar,Salman Khan,superstar salman khan,akshay salman,sikandar,sharvari wagh,actress sharvari wagh,don 3 movie,kiara advani,l farhan akhtar,ranveer singh

फरहान अख्तर की मूवी ‘डॉन 3’ में अब चमक बिखेरेंगी ‘मुंज्या’ फेम शरवरी वाघ

फरहान अख्तर की सुपरहिट फ्रेंचाइज 'डॉन' की तीसरी किस्त 'डॉन 3' मूवी का जब से ऐलान हुआ है, यह लगातार किसी न किसी कारण से चर्चाओं में है। इसमें लीड एक्टर शाहरुख खान के बजाय रणवीर सिंह हैं। पिछले दो पार्ट में शाहरुख ने फैंस का दिल जीता था। ‘डॉन 3’ में पहले रणवीर की जोड़ी कियारा आडवाणी के साथ बनी थी। अब कहा जा रहा है कि ‘मुंज्या’ फेम अभिनेत्री शरवरी वाघ ने कियारा की जगह ले ली है। कियारा ने प्रेग्नेंसी के चलते फिल्म छोड़ दी है।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार 'डॉन 3' की स्टार कास्ट में अब शरवरी शामिल हो गई हैं। फिल्म में अहम भूमिका निभाने के लिए निर्माताओं ने उनसे संपर्क किया था और कहानी सुनने के बाद शरवरी ने तुरंत इसके लिए हामी भर दी है। शरवरी भी इतनी बड़ी फ्रेंचाइज का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। शरवरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'अल्फा' का भी हिस्सा हैं।

इसमें शरवरी को आलिया भट्ट और बॉबी देओल के साथ देखा जाएगा। शरवरी को आखिरी बार जॉन अब्राहम की 'वेदा' में देखा गया था। उल्लेखनीय है कि 'डॉन' का पहला पार्ट 2006 और दूसरा पार्ट 2003 में आया था। फरहान ने अपने प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटेरटेनमेंट के बैनर तले 'डॉन' और 'डॉन 2' बनाई थी। वे इनके डायरेक्टर भी थे। रितेश सिद्धवानी ने फरहान के साथ मिलकर प्रोडक्शन का काम संभाला था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी