न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

7 हजार साल पुराना इतिहास जानने की कोशिश करेंगे अक्षय कुमार, 'राम सेतु' के अस्तित्व से उठाएंगे पर्दा; देखें ट्रेलर

अक्षय कुमार ने फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा आपने राम सेतु की पहली झलक को पसंद किया। उम्मीद करता हूं ट्रेलर देखकर आप और प्यार करेंगे और इस दिवाली, आइये अपने पूरे परिवार के साथ राम सेतु की दुनिया का हिस्सा बनने

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Oct 2022 4:07:33

7 हजार साल पुराना इतिहास जानने की कोशिश करेंगे अक्षय कुमार, 'राम सेतु' के अस्तित्व से उठाएंगे पर्दा; देखें ट्रेलर

अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘राम सेतु’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। फिल्म का ट्रेलर बेहतरीन और रोमांचकारी है। अक्षय कुमार ने फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'आपने राम सेतु की पहली झलक को पसंद किया। उम्मीद करता हूं ट्रेलर देखकर आप और प्यार करेंगे और इस दिवाली, आइये अपने पूरे परिवार के साथ राम सेतु की दुनिया का हिस्सा बनने।' अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में बताया कि फिल्म 25 अक्टूबर को सिर्फ सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘राम सेतु’ की कहानी एक नास्तिक पुरातत्वविद् आर्यन कुलश्रेष्ठ यानी अक्षय कुमार के इर्द-गिर्द घूमती है। आर्यन को पौराणिक राम सेतु के वास्तविक अस्तित्व को साबित करने का काम मिलता है। इसके बाद आर्यन ‘राम सेतु’ के पौराणिक किवंदतियों और विज्ञान की तकनीक से इसके सच का पता लगाने चल पड़ता है। आर्यन इसे रामसेतु के सच और कल्पना के बीच मंथन करता दिखाई देता है। इस बीच उसे कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वह साइंस की मदद से इसका पता लगाने की कोशिश करता है। ट्रेलर में कई एक्शन सीन और रामसेतु से जुड़े रहस्य देखने को मिलते हैं। आर्यन 7 हजार साल पुराना इतिहास जानने की कोशिश करता है और रामसेतु के पास पहुंच जाता है। इसमें उनके साथ जैकलीन भी होती हैं।

इसके बाद काफी टर्न और एक्शन देखने को मिलता है। समुद्र के अंदर के सीन और हेलीकॉप्टर के स्टंट हैरान करने वाले हैं।

बता दें फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नुसरत भरूचा और जैकलीन फर्नांडीज भी हैं। ‘राम सेतु’ के साथ अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर ‘थैंक गॉड’ भी रिलीज होगी। दोनों ही फिल्में भगवान से जुड़ी हुई हैं। अक्षय की 2022 में रिलीज हुई पिछली चारों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। देखना यह होगा कि 'राम सेतु' बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता