Ram Setu Teaser: सफेद दाढ़ी, बिखरे बालों में दिखे अक्षय कुमार, रोमांचकारी टीजर शेयर कर लिखा - बहुत प्यार से बनाया है
बच्चन पांडे, पृथ्वीराज, रक्षाबंधन के बाद अब अक्षय कुमार जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) और नुसरत भरुचा (Nushrratt Bharuccha) के साथ मिलकर लेकर आ रहे है राम सेतु। फिल्म का आज टीजर रिलीज किया जा चुका है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Mon, 26 Sep 2022 2:47:18
बच्चन पांडे, पृथ्वीराज, रक्षाबंधन के बाद अब अक्षय कुमार जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) और नुसरत भरुचा (Nushrratt Bharuccha) के साथ मिलकर लेकर आ रहे है राम सेतु। फिल्म का आज टीजर रिलीज किया जा चुका है। जो काफी दमदार है और काफी हद तक कहानी को भी समझने में मदद करती है। टीजर से पहले अक्षय कुमार ने फिल्म से अपना पोस्टर रिलीज किया था जिसमें वो एकदम अलग लुक में नजर आए थे। अब टीजर में उनका लुक और एक्शन शानदार लग रहा है।
इंस्टाग्राम पर ‘राम सेतु’ के टीजर को जारी करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, 'राम सेतु की पहली झलक…जस्ट फॉर यू। बहुत प्यार से बनाया है, उम्मीद है आपको पसंद आएगा। बताना ज़रूर'।