न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सूर्यवंशी के गाने पर थिरके अक्षय-जैकलीन, रोहित ने शेयर की फोटो, कैटरीना इसलिए नहीं कर रहीं शादी की बात!

बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी एक के बाद एक फिल्में आती रहती हैं। उन्हें फिल्मी इंडस्ट्री का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Oct 2021 1:34:42

सूर्यवंशी के गाने पर थिरके अक्षय-जैकलीन, रोहित ने शेयर की फोटो, कैटरीना इसलिए नहीं कर रहीं शादी की बात!

बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी एक के बाद एक फिल्में आती रहती हैं। उन्हें फिल्मी इंडस्ट्री का सबसे ज्यादा बिजी एक्टर माना जाता है। जल्द ही अक्षय की मच अवेटेड फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) फैंस के सामने आने वाली है। इसे दिवाली के ठीक अगले दिन 5 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन किया जा रहा है क्योंकि डेढ़ साल से भी ज्यादा समय के बाद कोई बड़ी मूवी सिनेमाघरों में उतारी जाने वाली है।

अक्षय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर जैकलीन फर्नांडिज के साथ एक खास वीडियो शेयर किया है। इसमें दोनों सूर्यवंशी के गाने मेरे यारा... के म्यूजिक पर थिरकते हुए देखे जा सकते हैं। हालांकि जब अक्षय घुटने के बल बैठकर गुब्बारा जैकलीन को देते हैं तो वह अचानक फूट जाता है और वे दोनों डांस करते-करते हंसने लगते हैं।

अक्षय ने कैप्शन में लिखा, “और इस तरह मैं और जैकलीन दिखाते हैं कि कैसे परफेक्ट रोमांस पर पानी फिरता है। सचमुच #मेरे यारा।” उल्लेखनीय है कि अक्षय और जैकलीन की जोड़ी 'राम सेतु' और 'बच्चन पांडे' में नजर आएगी।

सूर्यवंशी के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में पहुंचे रोहित-अक्षय

सूर्यवंशी के प्रमोशन की व्यस्तता के बीच रोहित शेट्टी ने अक्षय के साथ एक मजेदार फोटो शेयर की है और 'हेरा फेरी' ट्विस्ट के साथ कैप्शन लिखा है। बता दें सूर्यवंशी के साथ रोहित और अक्षय पहली बार साथ आए हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी कपिल शर्मा के शो में पहुंची थी। तस्वीर में अक्षय को रोहित की गोद में सिर टिकाते हुए देखा जा सकता है। अपने प्रशंसकों के साथ फोटो शेयर करते हुए रोहित ने लिखा, “पिक्चर देखने के बाद.. जब राजू जानता है कि सच में 25 दिन में पैसा डबल होने वाला है।”

राजू फिल्म हेरा फेरी से अक्षय के किरदार का नाम है। गौरतलब है कि रोहित को बॉक्स ऑफिस किंग कहा जा सकता है। उनके पास हिट फिल्में बनाने का फॉर्मूला है। वर्ष 2003 से लेकर 2019 तक आई रोहित की 13 फिल्मों में 12 बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। इनमें से 2 ने 200 करोड़ और 6 ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली। अजय देवगन स्टारर फिल्म 'जमीन' रोहित की पहली फिल्म थी। रोहित टीवी पर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी भी होस्ट करते हैं।

Akshay Kumar,sooryavanshi movie,katrina kaif,jacqueline fernandez,bollywood news in hindi

सूर्यवंशी और अक्षय पर ही रहे फोकस इसलिए कैटरीना...

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) कुछ दिनों से एक्टर विक्की कौशल के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कहा जा रहा है कि वे दिसंबर में टोंक (राजस्थान) के 700 साल पुराने किले में सात फेरे लेंगे। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सूर्यवंशी के को-एक्टर अक्षय की वजह से कैटरीना शादी की घोषणा नहीं कर रही हैं। अक्षय पुलिस के किरदार में हैं और ज्यादातर सीन में वे ही दिखेंगे।

यही कारण है कि मेकर्स ने अक्षय को प्रमोशन के लिए आगे रखा है। अब अगर फिल्म की रिलीज से पहले कैटरीना शादी के बारे में बात करती हैं तो मीडिया का फोकस अक्षय व फिल्म से हटकर उन पर टिक जाएगा। इससे मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सूर्यवंशी से मेकर्स और ट्रेड एनालिस्ट को काफी उम्मीद है। इसकी रिलीज पहले ही दो बार टल चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर