न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार के बेटे आरव जीते हैं सादगी भरी ज़िंदगी, 2700 करोड़ की संपत्ति के बावजूद पहनते हैं सेकंड हैंड कपड़े, खुद बनाते हैं खाना और धोते हैं बर्तन

अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया की सादगी: 2700 करोड़ की संपत्ति के बावजूद सेकंड हैंड कपड़े पहनते हैं, खुद खाना बनाते और बर्तन धोते हैं। जानें लंदन में फैशन डिजाइनिंग पढ़ रहे आरव की अनोखी लाइफस्टाइल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Jul 2025 2:28:56

अक्षय कुमार के बेटे आरव जीते हैं सादगी भरी ज़िंदगी, 2700 करोड़ की संपत्ति के बावजूद पहनते हैं सेकंड हैंड कपड़े, खुद बनाते हैं खाना और धोते हैं बर्तन

अक्सर देखा जाता है कि थोड़ा सा पैसा आते ही लोग खुद और अपने बच्चों के लिए बेहद आलीशान जिंदगी जीना शुरू कर देते हैं। ऐसे लोगों के लिए बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार एक बेहतरीन मिसाल हैं। भले ही उनके पास 2,700 करोड़ रुपये से ज़्यादा की संपत्ति है, लेकिन उनके बेटे आरव आज भी सेकंड हैंड कपड़े खरीदते और पहनते हैं, अपना खाना भी खुद बनाते हैं और बर्तन भी धोते हैं। यह बात अगर किसी और ने कही होती तो शायद ही कोई यकीन करता, लेकिन इसका खुलासा खुद अक्षय कुमार ने किया है।

अक्षय कुमार ने बताया है कि उनके बेटे आरव भाटिया (22) बॉलीवुड में जाने के बजाय अपना एक अलग रास्ता बनाना चाहते हैं। आरव फिलहाल लंदन में रहकर फैशन डिजाइन का कोर्स कर रहे हैं। आरव ने यह फैसला ऐसे समय में किया है जब उनके दादा राजेश खन्ना, पिता अक्षय कुमार और माता ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के बड़े सितारे रहे हैं। अक्षय कुमार को तो बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में गिना जाता है।

15 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर

अक्षय कुमार के बेटे आरव ने महज 15 साल की उम्र में ही अपना घर छोड़ दिया था। आज वह लंदन में रहते हैं और घर के सारे काम भी खुद ही करते हैं। अक्षय कुमार ने बताया कि आरव न सिर्फ अपना खाना खुद बनाते हैं, बल्कि बर्तन भी धोते हैं। आरव किसी बड़े ब्रांडेड दुकान से कपड़े खरीदने के बजाय लंदन के फुटपाथ से अपनी शॉपिंग करते हैं और कई लोगों ने आरव को सेकंड हैंड कपड़े खरीदकर पहनते हुए भी देखा है।

आरव की पढ़ाई मुंबई के इकोल मोंडेल वर्ल्ड स्कूल से शुरू हुई और उन्होंने सिंगापुर के यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। फिलहाल वह लंदन में फैशन डिजाइन की पढ़ाई कर रहे हैं। जहां अन्य सेलिब्रिटी के बच्चे हाई-फाई पार्टीज और रेड कार्पेट पर अक्सर नज़र आते हैं, वहीं आरव इन सभी से दूर बेहद लो प्रोफाइल वाली जिंदगी जी रहे हैं। उनका सोशल मीडिया और पब्लिक अपीयरेंस भी काफी कम है। भले ही उनका परिवार एक लग्जरी लाइफ को आराम से अफोर्ड कर सकता है, लेकिन आरव अपने कपड़े तक खुद धोकर पहनते हैं और अकेले रहकर एक स्वतंत्र जिंदगी जी रहे हैं।

कहां करियर बनाएंगे आरव?

अक्षय कुमार की मानें तो उनके बेटे आरव को बॉलीवुड में कोई रुचि नहीं है। उनकी मंशा फैशन के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की है। आरव को बचपन से ही मार्शल आर्ट में भी रुचि है। उन्हें रचनात्मक चीजें करना पसंद है, लेकिन बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के बारे में वह नहीं सोच रहे। आरव को कई बार पार्टी में देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तुलना दादा राजेश खन्ना के लुक से भी की गई, लेकिन आरव ने बॉलीवुड में अपना करियर बनाने से साफ इनकार कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक