He saw divinity not through eyes, but through unwavering devotion...
A timeless saga of courage, love, and destiny begins – #Kannappa🏹 Teaser out now!#KannappaTeaser #HarHarMa‘खतरों के खिलाड़ी’ का 15वां सीजन जल्द होगा शुरू, एल्विश यादव ने कहा…
दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी का कलर्स टीवी पर आने वाला रियलिटी स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी' फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। वे इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब KKK 15 को लेकर रोजाना खबरें आ रही हैं। शो में हिस्सा लेने को लेकर कई नाम सामने आए हैं। इस लिस्ट में ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का खिताब जीतने वाले यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम टॉप पर है। इस बीच अब एल्विश ने शो में हिस्सा लेने को लेकर रिएक्शन दी है।
एल्विश इन दिनों 'रोडीज' और 'लॉफ्टर शेफ्स सीजन 2' में दिख रहे हैं। हाल ही में एल्विश ने फिल्मीबीट को इंटरव्यू दिया। बातचीत के दौरान एल्विश से पूछा गया कि अगर उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा लेने का मौका मिले तो क्या वे इसमें हिस्सा लेना चाहेंगे या नहीं। इस पर एल्विश ने जवाब दिया, “खतरों के खिलाड़ी में खतरा है और हम खतरों से दूर रहते हैं।” एल्विश के इस जवाब से साफ है कि वे शो में हिस्सा नहीं लेंगे।
जानकारी के अनुसार मेकर्स ने सबसे ज्यादा जनवरी में खत्म हुए ‘बिग बॉस 18’ के कंटेस्टेंट को अप्रोच किया है। हाल ही में ‘बिग बॉस तक’ ने एल्विश यादव, अविनाश मिश्रा, दिग्विजय सिंह, ईशा सिंह, चुम दरांग, सिद्धार्थ निगम, बसीर अली, गुल्की जोशी और भाविका शर्मा के नाम बताए थे।













