न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय ने बोरीवली में इतने करोड़ में बेचा अपार्टमेंट, रेमो डिसूजा की पत्नी ने बताई धमकी की हकीकत

एक्टर अक्षय कुमार की मच अवेटेड मूवी ‘स्काई फोर्स’ आज शुक्रवार (24 जनवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यह फिल्म देशभक्ति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Jan 2025 2:24:03

2 News : अक्षय ने बोरीवली में इतने करोड़ में बेचा अपार्टमेंट, रेमो डिसूजा की पत्नी ने बताई धमकी की हकीकत

एक्टर अक्षय कुमार की मच अवेटेड मूवी ‘स्काई फोर्स’ आज शुक्रवार (24 जनवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यह फिल्म देशभक्ति से ओत-प्रोत है। इसमें अक्षय के साथ सारा अली खान और वीर पहाड़िया है। अक्षय के लिए पिछली कुछ फिल्मों का अनुभव अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में वे उम्मीद कर रहे हैं कि फैंस को उनकी यह फिल्म पसंद आएगी। बहरहाल अक्षय से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। अक्षय ने मुंबई के बोरीवली ईस्ट में अपना एक अपार्टमेंट बेच दिया है।

अक्षय ने यह प्रॉपर्टी 4.25 करोड़ रुपए में बेची है, जो बोरीवली ईस्ट की स्काई सिटी में थी। इसे ओबेरॉय रियल्टी ने डवलप किया था। यह सोसाइटी 25 एकड़ जमीन पर फैली हुई है। इस प्रोजेक्ट में रेडी-टू-मूव 3 बीएचके, 3 बीएचके+ स्टूडियो के साथ-साथ डुपलेक्स अपार्टमेंट भी हैं। रियल एस्टेट कंसल्टेंट स्क्वायर यार्ड्स ने आज शुक्रवार (24 जनवरी) को इस डील की जानकारी दी। अक्षय ने यह प्रॉपर्टी नवंबर 2017 में 2.38 करोड़ रुपए में खरीदी थी, जिसे 78 प्रतिशत के प्रॉफिट के साथ बेचा गया है। इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1073 वर्ग फुट है।

इस फ्लैट के साथ दो कार के पार्किंग स्पेस भी है। डील में 25.5 लाख रुपए स्टाम्प फीस और 30000 रुपए बतौर रजिस्ट्रेशन फीस दी गई। रजिस्ट्री डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक ये डील 21 जनवरी को रजिस्टर हुई। गौरतलब है कि स्काई सिटी मुंबई की लोकप्रिय सोसाइटियों में से एक है। इसमें अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन की भी कई प्रॉपर्टी हैं। अक्षय फिलहाल अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और दोनों बच्चों आरव व नितारा के साथ मुंबई के जुहू स्थित सी-फेस आलीशान डुप्लेक्स में रहते हैं। इस घर की कीमत 80 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।

2 News : अक्षय ने बोरीवली में इतने करोड़ में बेचा अपार्टमेंट, रेमो डिसूजा की पत्नी ने बताई धमकी की हकीकत

रेमो सहित 4 दिग्गजों को ईमेल के जरिये मिली थी जान से मारने की धमकी

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों का डांस डायरेक्शन कर चुके हैं। रेमो ने एक खास मुकाम हासिल किया है। फैंस के बीच वे काफी लोकप्रिय हैं। हालांकि हाल ही उन्हें जानलेवा धमकी मिली थी। अब रेमो की पत्नी लिजेल ने मौत की धमकी मिलने की खबरों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि एक स्पैम मेल आया था, कोई धमकी नहीं थी। स्पैम मेल की भी पुलिस जांच कर रही है।

लिजेल ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि यह झूठ है, ऐसा कुछ भी नहीं है। हमने भी इसे (मीडिया में) पढ़ा है। हमें कंपनी के ई-मेल आईडी पर किसी और चीज के बारे में एक स्पैम ई-मेल मिला, जिसके बारे में हमने पुलिस को इन्फॉर्म किया। साइबर सेल इसकी जांच कर रही है और उन्हें भी लगता है यह स्पैम है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। अगर कुछ है, तो पुलिस इसकी जांच करेगी। मुझे नहीं पता कि इसे मौत की धमकी से क्यों जोड़ा गया है।

हो सकता है कि मीडिया ने गलत दर्शाया हो। यह भी हो सकता है कि यह किसी और के लिए हो और उन्होंने चीजों को दूसरों के साथ जोड़ दिया हो। बता दें कि खबर आई थी कि कॉमेडियन कपिल शर्मा, एक्टर राजपाल यादव, रेमो और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा को पाकिस्तान से ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा