बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने अपनी 2019 की हिस्टोरिकल पीडियड ड्रामा फिल्म 'केसरी' के सीक्वल की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। साथ फिल्म के टीजर और रिलीज डेट से पर्दा भी हटा दिया है। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है।
22 मार्च को अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर 'केसरी 2' के बारे में अपडेट साझा किया है। खिलाड़ी कुमार ने केसरी 2 का एक क्लिप पोस्ट किया है। क्लिप में स्लेट्स पर लिखा था, साहस से भरी क्रांति। केसरी चैप्टर 2।' क्लिप में फिल्म के टीजर की तारीख की झलक दिखायी है, जिसमें बताया गया कि केसरी चैप्टर 2 का टीजर 24 मार्च को रिलीज किया जाएगा।
क्लिप शेयर करते हुए अक्षय ने एक्स पर लिखा है, 'कुछ लड़ाइयां हथियारो से नहीं लड़ी जाती। केसरी चैप्टर 2 का टीजर 24 मार्च को रिलीज होगा।' उन्होंने यह भी पुष्टि की कि फिल्म 18 अप्रैल 2025 को दुनिया भर में रिलीज होगी।
क्लिप से लगता है कि 'केसरी चैप्टर 2' जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानी पर आधारित होगा। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, सीक्वल में 1919 के नरसंहार के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए बैरिस्टर सी। शंकरन नायर की लड़ाई को दिखाया जा सकता है।