न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ट्विंकल की घड़ी चुराने के सवाल पर देखें अक्षय का जवाब, मनीष ने ‘जॉली एलएलबी 3’ के लिए इन्हें दी बधाई

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को सिनेमा जगत में 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं। उनके पैर आज भी मजबूती से जमे हुए हैं। इतने सालों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Sep 2025 3:06:48

2 News : ट्विंकल की घड़ी चुराने के सवाल पर देखें अक्षय का जवाब, मनीष ने ‘जॉली एलएलबी 3’ के लिए इन्हें दी बधाई

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को सिनेमा जगत में 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं। उनके पैर आज भी मजबूती से जमे हुए हैं। इतने सालों में उनकी लोकप्रियता का ग्राफ इतना ऊपर चढ़ चुका है कि फैंस के बीच उनकी डिमांड हमेशा बनी रहती है। लोगों को अक्षय का अंदाज काफी पसंद आता है। उनकी फिटनेस और बॉडी लेंग्वेज सबको आकर्षित करती है। अक्षय ने 9 सितंबर को अपना 58वां जन्मदिन मनाया था। इस बीच अक्षय इस शनिवार (20 सितंबर) को पत्रकार रजत शर्मा के सालों से चल रहे लोकप्रिय शो ‘आप की अदालत’ में आने वाले हैं। इसमें उनसे कई सवाल किए गए। इसमें उनसे घड़ी चुराने को लेकर भी पूछा गया।

उसके बाद अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना को लेकर ऐसा सवाल पूछा गया जिसके जवाब से साफ झलक रहा है कि एक्टर को पत्नी से कितना खौफ है। जब अक्षय से मस्ती में कहा गया कि वो किसी से भी हाथ मिलाते हैं तो उसके बाद सामने वाले को अपनी घड़ी और रिंग देखनी पड़ती है। इसके जवाब में अक्षय होस्ट से कहते हैं कि मैं आपकी घड़ी भी निकाल सकता हूं। जब अक्षय से पत्नी की घड़ी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं अगर वो कोशिश करूंगा तो वो मेरी जिंदगी निकाल लेगी। अक्षय ने अपने स्कूल के दिनों का जिक्र करते हुए खुलासा किया कि वे सातवीं कक्षा में फेल हो गए थे।

यह सुनकर दर्शक हैरान रह गए। इसके बाद अक्षय के पिता ने उनसे पूछा था कि वह आगे जिंदगी में क्या करना चाहते हैं। इस पर अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे हीरो बनना चाहते हैं और लड़कियों को इंप्रेस करना चाहते हैं। बता दें अक्षय और ट्विंकल साल 2001 में विवाह बंधन में बंधे थे। कपल के दो बच्चे आरव और नितारा हैं। कपल अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाने के साथ खिंचाई भी करता नजर आता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसमें उनके साथ अरशद वारसी भी हैं। इसे सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया है। अक्षय की पिछली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ थी।

मनीष पॉल ने ‘जॉली एलएलबी 3’ में काम कर रहे गजराज राव के साथ शेयर की फोटो और…

'जॉली एलएलबी-3' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस अवसर पर अभिनेता मनीष पॉल ने एक्टर गजराज राव की एक्टिंग की सराहना करते हुए उन्हें फिल्म को लेकर खास अंदाज में बधाई दी। मनीष ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर गजराज के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। मनीष ने फोटो के साथ 'पनवाड़ी' गाना ऐड किया। मनीष ने इसे कैप्शन दिया, “गजराज राव सर को आज उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जॉली एलएलबी-3' की रिलीज के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

आपकी शानदार एक्टिंग को स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।” मनीष ने आगे मजाकिया अंदाज में लिखा, “माफ कीजिए, लेकिन गाना तो मेरी फिल्म का बजेगा।” मनीष ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का गाना 'पनवाड़ी' तस्वीरों के साथ ऐड किया। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें वरुण धवन व जान्हवी कपूर के अहम रोल हैं। ‘पनवाड़ी’ गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है और कई लोग इस पर रील बना रहे हैं।

म्यूजिक एपीएस का है और इसके लिरिक्स जयराज ने लिखे हैं। इसे खेसारीलाल यादव, मासूम शर्मा, देव नेगी, निकिता गांधी, अकासा सिंह और प्रीतम ने मिलकर गाया है। बता दें गजराज फिल्म 'बधाई हो' और 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के चलते घर-घर में मशहूर हैं। गजराज 'जॉली एलएलबी 3' में एक बिजनेसमैन के किरदार में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह