न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म का पोस्टर जारी कर बताई रिलीज डेट, महाकाल मंदिर पहुंचे दिलजीत दोसांझ

एक्टर अक्षय कुमार हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं फिर वजह चाहे पर्सनल हो या फिर प्रोफेशनल। अक्षय अपने फैंस को लगातार बिजी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Dec 2024 12:45:12

2 News : अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म का पोस्टर जारी कर बताई रिलीज डेट, महाकाल मंदिर पहुंचे दिलजीत दोसांझ

एक्टर अक्षय कुमार हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं फिर वजह चाहे पर्सनल हो या फिर प्रोफेशनल। अक्षय अपने फैंस को लगातार बिजी रखते हैं। उनकी एक के बाद एक आने वाली फिल्मों से उन्हें चाहने वालों का मन भरा रहता है। अब अक्षय ने अपनी एक और फिल्म की अपडेट दी है। अक्षय ने आज मंगलवार (10 दिसंबर) को हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की शूटिंग और रिलीज डेट का खुलासा किया है। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर 'भूत बंगला' का नया पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट दी गई है।

अक्षय ने कैप्शन में लिखा, “आज हम अपनी हॉरर कॉमेडी भूत बांग्ला की शूटिंग शुरू कर रहे हैं, इसलिए मैं अपने फेवरेट प्रियदर्शन के साथ सेट पर आने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। ये डर और हंसी का डबल डोज आपके लिए तैयार होगा 2 अप्रैल 2026 को। तब तक के लिए आपकी शुभकामनाएं चाहिए।” बता दें मेकर्स ने अक्षय के 57वें बर्थडे पर 9 सितंबर को इस प्रोजेक्ट का एलान किया था।

फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अक्षय का पोस्टर जारी करते हुए घोषणा की थी। बता दें इससे पहले 14 साल पहले साल 2007 में अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी ने हॉरर कॉमेडी ‘भूल भुलैया’ में रंग जमाया था। बता दें अक्षय की इस साल ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘सरफिरा’, ‘खेल खेल में’ और ‘सिंघम अगेन’ फिल्में रिलीज हुई हैं। ‘स्त्री 2’ में उनका कैमियो था।

इंदौर में लाइव कॉन्सर्ट में प्रस्तुति देने के बाद उज्जैन गए दिलजीत, वीडियो वायरल

एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वे दिल लुमिनाटी टूर के तहत देशभर में लाइव कॉन्सर्ट कर रहे हैं। लोगों में उनका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और वे उनके कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए ब्लैक में भी टिकट खरीदने को तैयार हैं। दिलजीत हाल ही में उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर पहुंचे।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में दिलजीत को बाबा महाकाल के चरणों में श्रद्धा प्रकट करते और भस्म आरती में शामिल होते हुए देखा गया। सफेद धोती-कुर्ता पहने दिलजीत ने शिवजी के प्रति गहरी आस्था व्यक्त की। माथे पर त्रिपुंड तिलक और ओम की शाल ओढ़े दिलजीत ने आरती में भाग लिया। वह चांदी की द्वार से बाबा को प्रणाम करते और ध्यानमग्न नजर आए। दिलजीत ने इस यात्रा के बाद अपने इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा, “जय श्री महाकाल,” जो उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

बता दें दिलजीत ने 8 दिसंबर को मध्यप्रदेश के ही इंदौर में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। हालांकि बजरंग दल ने कार्यक्रम पर आपत्ति जताते हुए इसे रद्द करने की मांग की थी। संगठन का आरोप था कि दिलजीत के कॉन्सर्ट में नशे से जुड़े तत्वों को बढ़ावा दिया जाता है। कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने किसी का नाम लिए बगैर राहत इंदौरी का मशहूर शेर, “हिंदुस्तान किसी के बाप का थोड़ी है,” पढ़कर तंज कसा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री