न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रवीना टंडन के साथ फिर से काम करने पर बोले अक्षय कुमार, एक कमरे में रहते थे ‘खिलाड़ी’ के परिवार के 24 लोग

एक्टर अक्षय कुमार की अगली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इसमें करीब दो दशक बाद अक्षय ‘मस्त मस्त गर्ल’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Oct 2023 6:25:20

रवीना टंडन के साथ फिर से काम करने पर बोले अक्षय कुमार, एक कमरे में रहते थे ‘खिलाड़ी’ के परिवार के 24 लोग

एक्टर अक्षय कुमार की अगली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इसमें करीब दो दशक बाद अक्षय ‘मस्त मस्त गर्ल’ रवीना टंडन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। 90 के दशक की ये जोड़ी काफी पॉपुलर थी। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा बिजनेस किया। अब अक्षय ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वे रवीना के साथ काम करने को लेकर कितने एक्साइटेड हैं।

अक्षय ने कहा कि ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म की जल्द ही शूटिंग शुरू होने वाली है। मैं 20 साल बाद रवीना के साथ स्क्रीन शेयर करने वाला हूं। हमने अब तक साथ में कई हिट फिल्में दी हैं। मैं उनके साथ फिर से काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। इस फिल्म में हम एक गाना भी साथ में करेंगे, जो ‘टिप टिप बरसा पानी’ से भी ज्यादा ब्लॉकबस्टर होगा। उल्लेखनीय है कि इस जोड़ी को आखिरी बार साल 2004 में ‘पुलिस फोर्स एन इनसाइड स्टोरी’ में एक साथ देखा गया था।

एक वक्त था जब अक्षय और रवीना एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की लव स्टोरी फिल्म ‘मोहरा’ से शुरू हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ गया था कि एक दूसरे से सगाई कर ली लेकिन बाद में ये सगाई टूट गई। अक्षय ने साल 2001 में राजेश खन्ना और डिम्पल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली। रवीना की शादी साल 2004 में बिजनेसमैन अनिल थडानी से हुई है।

Akshay Kumar,actor akshay kumar,khiladi,raveena tandon,welcome to the jungle movie,akshay raveena

एक भी दिन ऐसा नहीं था जब हम हंसे नहीं : अक्षय कुमार

अक्षय कुमार को एक साधारण बैकग्राउंड से आने के कारण फिल्म इंडस्ट्री में सफलता हासिल करने के लिए काफी संघर्षों से गुजरना पड़ा था। अक्षय ने 'एएनआई' से बातचीत में कहा कि हम 24 लोग दिल्ली के चांदनी चौक में एक ही घर में रहते थे। हम सभी एक ही कमरे में सोते थे। सुबह जब हम वर्कआउट के लिए उठते थे, तो सभी बाहर निकलने के लिए एक-दूसरे के ऊपर से कूदते थे।

जब मैं दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हुआ और सायन कोलीवाड़ा एरिया में रहने लगा, तो किराए के रूप में 100 रुपए का भुगतान किया। मैं भगवान की कसम खाता हूं, इसके बावजूद एक भी दिन ऐसा नहीं था, जब हम मुस्कुराए या हंसे नहीं। अब जब हमारे पास पैसा है, तो कभी-कभी हमें थोड़ा दुख होता है, लेकिन उस समय दुखी होने की कोई बात नहीं थी।

हम दाल चावल, जीरा आलू, आलू गोभी, भिन्डी, ये सब खाते थे और खुश थे। फिल्म की टिकट के लिए पैसे बचाने को हम सुबह का खाना मिस कर देते थे। मैं 7वीं कक्षा में फेल हो गया था। इससे मेरे पिता बहुत परेशान हो गए थे, जो मुझे मारने आए थे। पिताजी ने पूछा, 'तू बनना क्या चाहता है?' तो मैंने कहा, 'हीरो बनना चाहता हूं।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार