Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में की आर्यन खान की तारीफ, बोले– 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड देख लेना'

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में अक्षय कुमार और शाहरुख खान की जोड़ी ने सबका दिल जीत लिया। शो के दौरान अक्षय ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की खुलकर तारीफ की। जानिए क्या कहा अक्षय ने और क्यों वायरल हो रहा है उनका यह बयान।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Oct 2025 1:37:56

अक्षय कुमार ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में की आर्यन खान की तारीफ, बोले– 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड देख लेना'

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 के मंच पर इस बार बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारों की मुलाकात ने सभी का ध्यान खींचा। अक्षय कुमार और शाहरुख खान की यह जोड़ी न केवल यादगार रही, बल्कि उनके गले मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसी दौरान अक्षय ने अपने अंदाज़ में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का भी ज़िक्र किया, जो अब खूब चर्चा में है।

आर्यन खान की तारीफ

शनिवार को अहमदाबाद में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में अक्षय कुमार बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड प्रस्तुत करने स्टेज पर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने मंच पर कदम रखा, शाहरुख खान ने उन्हें गले लगाकर स्वागत किया। ऑडियंस की तालियों के बीच अक्षय ने माइक संभालते हुए कहा,
“मैं सभी नए एक्टर्स से सिर्फ इतना कहना चाहता हूं, तीन फिल्म की डील साइन मत करना! आर्यन खान की द बैड्स ऑफ बॉलीवुड देख लेना, बहुत बढ़िया बनाई है।”

अक्षय का यह कमेंट सीरीज के प्लॉट से जुड़ा था, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे नए एक्टर आसमान सिंह तीन फिल्मों की एक्सक्लूसिव डील साइन कर फंस जाता है। कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है और अक्षय ने इसे मज़ेदार अंदाज़ में सराहा।
पहले भी किया सपोर्ट

यह पहली बार नहीं है जब अक्षय ने आर्यन की तारीफ की हो। शो के रिलीज़ से पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया पर आर्यन को शुभकामनाएं दी थीं और उनकी वेब सीरीज के लिए बधाई दी थी।

वर्कफ्रंट अपडेट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इस समय प्रियदर्शन के निर्देशन में दो फिल्मों में व्यस्त हैं। पहली है हैवान, जिसमें वे सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे। वहीं, फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार है हेरा फेरी 3 का, जिसमें अक्षय परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ अपनी आइकॉनिक तिकड़ी में लौटेंगे। इसके अलावा खबरें हैं कि अक्षय साउथ फिल्म संक्रांतिकी वस्तुनम के हिंदी रीमेक में भी काम कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका