Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ इस समय होगी रिलीज, ‘सिंह इज किंग’ के सीक्वल पर आई यह Update

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। दिनेश विजान और जियो स्टूडियोज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Nov 2024 12:39:19

2 News : अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ इस समय होगी रिलीज, ‘सिंह इज किंग’ के सीक्वल पर आई यह Update

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। दिनेश विजान और जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘स्काई फोर्स’ साल 2025 में गणतंत्र दिवस वाले सप्ताह में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर सनी देओल की मूवी ‘लाहौर 1947’ से होगी। संदीप केलवानी और अभिषेक कपूर के डायरेक्शन में एक्शन से भरपूर इस फिल्म में एक्ट्रेस सारा अली खान और निमरत कौर भी नजर आएंगी।

अक्षय पूर्व में सारा के साथ ‘अतरंगी रे’ (2021) फिल्म में काम कर चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिसमस के मौके पर फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होगा। इस फिल्म के साथ वीर पहाड़िया डेब्यू करेंगे। फिल्म की कहानी देशभक्ति से भरी है। यह पाकिस्तान के ऊपर पहली बार एयर स्ट्राइक करने की सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें एक्शन, ड्रामा, इमोशन और थ्रिल सब कुछ देखने को मिलेगा। फिल्म के VFX की जिम्मेदारी DNEG को मिली है।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्काई फोर्स’ का VFX राष्ट्रीय और ऑस्कर पुरस्कार विजेता कंपनी DNEG द्वारा संभाला जा रहा है। फिल्म में कई लुभावने एरियल शॉट्स हैं और भारत की पहली सर्जिकल स्ट्राइक को इसके जरिए दिखाने की कोशिश की गई है। अक्षय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बिजी कलाकारों में से एक हैं। उनकी फिल्में लगातार रिलीज होती रहती हैं, जो उनके फैंस के लिए सौगात है।

उन्हें अपने प्रिय हीरो को बड़े पर्दे पर देखने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता। हाल ही दिवाली (1 नवंबर) पर रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में उनका कैमियो था। अक्षय की इस साल 3 और फिल्में ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘सरफिरा’ और ‘खेल खेल में’ भी आई थीं। इनमें से कोई भी फिल्म नहीं चली। वे अब प्रियदर्शन की हॉरर थ्रिलर ‘भूत बंगला’, ‘कन्नप्पा’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका