न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय की ‘केसरी चैप्टर 2’ की रिलीज डेट आई सामने, चुम ने करणवीर के साथ मनाया वेलेंटाइन डे, शेयर की Photos

अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं। उनकी फिल्में लगातार आती रहती हैं, जिससे उनके फैंस हमेशा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 15 Feb 2025 1:27:50

2 News : अक्षय की ‘केसरी चैप्टर 2’ की रिलीज डेट आई सामने, चुम ने करणवीर के साथ मनाया वेलेंटाइन डे, शेयर की Photos

अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं। उनकी फिल्में लगातार आती रहती हैं, जिससे उनके फैंस हमेशा खुश रहते हैं। अक्षय की कोई फिल्म चले या नहीं चले लेकिन फैंस और फिल्ममेकर्स के बीच उनकी डिमांड कभी खत्म नहीं होती। तीन दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे ‘खिलाड़ी’ कुमार की पर्सनलिटी में कुछ ऐसी बात है कि हर कोई उनकी ओर खिंचा चला आता है। बहरहाल हम आपको अक्षय की की अपकमिंग फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2- जलियांवाला बाग’ को लेकर अपडेट देने जा रहे हैं।

फिल्म में अक्षय के साथ साउथ इंडियन एक्टर आर माधवन और एक्ट्रेस अनन्या पांडे अहम किरदार में दिखेंगे। इसके डायरेक्टर करण सिंह त्यागी हैं। फिल्म कब रिलीज होगी, इसकी जानकारी सामने आ चुकी है। पहले रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि मूवी होली के दौरान मार्च में रिलीज होगी। हालांकि यह अप्रैल में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म की अनकही कहानी धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स की ओर से निर्मित है।

अनन्या पहली बार अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। उल्लेखनीय है कि साल 2019 में अक्षय फिल्म ‘केसरी’ में नजर आए थे, जिस पर दर्शकों ने भरपूर प्यार लुटाया था। इसमें अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा थीं। अक्षय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘स्काई फोर्स’ 24 जनवरी को रिलीज हुई थी। इसमें वीर पहाड़िया और सारा अली खान भी थे। फिल्म 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है। इससे पहले अक्षय की पिछले साल आई ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘सरफिरा’ और ‘खेल खेल में’ फ्लॉप रही थी। दिवाली पर रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ में उनका कैमियो था।

BB 18 के दौरान अच्छे दोस्त बन गए थे करणवीर मेहरा व चुम दरांग

‘बिग बॉस 18’ का खिताब जीतने वाले एक्टर करणवीर मेहरा ने शो में उनकी को-कंटस्टेंट रहीं एक्ट्रेस चुम दरांग के साथ वेलेंटाइन डे मनाया। शुक्रवार (14 फरवरी) को चुम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। चुम ने इंस्टाग्राम पर 6 तस्वीरें शेयर कीं। इसमें एक वीडियो भी है, जिसमें चुम के साथ करणवीर हैं। इसी दौरान चुम ने करण से पूछा इन रोजेज के लिए क्या कहोगे।

इसके जवाब में करण ने कहा, “रोजेज आर रेड, वायलेट्स आर ब्लू, आई डोन्ट केयर, आई लव चुम।” यह सुन चुम शरमा गईं। इस पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि BB 18 के दौरान करण और चुम ने काफी अच्छा बॉन्ड शेयर किया था। तब से ही दोनों की शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। करण की पर्सनल लाइफ उथल-पुथल भरी रही है।

साल 2009 में बचपन के प्यार देविका मेहरा से शादी की लेकिन साल 2018 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद करण ने साल 2021 में निधि सेठ के साथ दूसरी शादी की, लेकिन यह रिश्ता लंबा नहीं चला और साल 2023 में दोनों अलग हो गए। ‘खतरों के खिलाड़ी-14’ के दौरान करणवीर कई बार ये कहते हुए भी सुने गए कि वो जल्दी ही शिल्पा शिंदे के साथ शादी करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' ने रचा नया इतिहास, बनी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' ने रचा नया इतिहास, बनी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रफ्तार, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रफ्तार, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार