न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ को CBFC ने दिया यह सर्टिफिकेट, ‘खिलाड़ी’ ने अजय की ‘रेड 2’ पर दी ऐसी रिएक्शन

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार सबसे बिजी एक्टर में से एक हैं। अक्षय की फिल्में लगातार आती रहती हैं, जिससे उनके फैंस का दिल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Apr 2025 2:23:01

2 News : अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ को CBFC ने दिया यह सर्टिफिकेट, ‘खिलाड़ी’ ने अजय की ‘रेड 2’ पर दी ऐसी रिएक्शन

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार सबसे बिजी एक्टर में से एक हैं। अक्षय की फिल्में लगातार आती रहती हैं, जिससे उनके फैंस का दिल खुश रहता है। अक्षय अब एक और सौगात देने जा रहे हैं। उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ थिएटर्स में धूम मचाने को तैयार है। मूवी 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने बुधवार (9 अप्रैल) को पास कर दिया है। अक्षय की फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला। माना जा रहा है कि फिल्म में जलियांवाला बाग हत्याकांड के ग्राफिक चित्रण के कारण यह सर्टिफिकेट दिया गया है।

इसका मतलब है कि इस फिल्म को केवल 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के दर्शक ही देख सकते हैं। इसके साथ सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन में बदलाव के लिए कहा है। CBFC की वेबसाइट के अनुसार इस कोर्टरूम ड्रामा का रनटाइम यानी अवधि 135 मिनट और 6 सैकंड है। बता दें साल 2023 में आई अक्षय की फिल्म 'OMG 2' को सेंसर बोर्ड की तरफ से A प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ था। इस फिल्म में यौन शिक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई थी।

फिल्म में साउथ इंडियन एक्टर आर माधवन और एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। अक्षय जलियांवाला बाग का केस लड़ने वाले वकील सी शंकरन नायर का रोल निभा रहे हैं। माधवन, अक्षय के खिलाफ केस लड़ने वाले वकील नेविल मैककिनले का रोल प्ले करेंगे। अनन्या फिल्म में वकील दिलरीत कौर बनी हैं। अक्षय जलियांवाला बाग में हुए हत्याकांड के बाद ब्रिटिश रूल के खिलाफ लड़ते हैं। फिल्म के ट्रेलर में जो चित्र दिखाए गए हैं वो किसी को भी विचलित कर सकते हैं। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है।

Akshay Kumar,actor akshay kumar,khiladi,kesari chapter 2 movie,kesari 2 a certificate,cbfc,ajay devgn,raid 2,raid 2 movie,ajay raid 2,riteish deshmukh,raid 2 trailer

अक्षय कुमार को अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ का ट्रेलर आया बेहद पसंद, लिखा…

दिग्गज एक्टर अजय देवगन की आगामी मूवी ‘रेड 2’ का दमदार ट्रेलर हाल ही रिलीज हुआ। इसने फैंस के साथ सेलेब्स का भी ध्यान अपनी ओर खींचा। फिल्म एक्शन, रोमांस और ड्रामा से भरपूर नजर आ रही है। इस बीच अजय के खास दोस्त माने जाने वाले अक्षय ने इस फिल्म का ट्रेलर अपने एक्स (ट्विटर) पर शेयर करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। अक्षय ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

अक्षय ने अनोखे अंदाज में ट्रेलर को सराहते हुए ट्वीट किया। अक्षय ने लिखा, “भाई क्या ट्रेलर है। उम्मीद करता हूं कि तुम्हारी 75वीं रेड बॉक्स ऑफिस पर 75 हफ्ते चले। बहुत बहुत सारी गुड विशेज फिल्म के लिए अजय। रितेश देशमुख तुम्हें सूट करता है विलेन का रोल।” उल्लेखनीय है कि अक्षय और अजय ने लगभग एक समय 90 के दशक की शुरुआत में अपना करिअर शुरू किया था। दोनों ही तब से अपनी फिल्मों का जादू चला रहे हैं। पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में भी इस जोड़ी ने चमक बिखेरी थी।

‘रेड 2’ की बात करें तो इसमें इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक बने अजय, रितेश की विलेन वाले किरदार के घर अपनी 75वीं रेड मारेंगे। एक्ट्रेस वाणी कपूर इसमें अजय की पत्नी के रूप में दिखेंगी। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई अजय की धांसू फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है, जो एक सच्ची घटना पर आधारित थी। इस बार फिल्म के डायरेक्शन का जिम्मा राजकुमार गुप्ता के पास है। फिल्म 1 मई से सिनेमाघरों में दिखेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी