न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार ने खोला राज़: एसी चलाने पर क्यों लगाई कोच को फटकार, बोले- आदत है बचपन से...

अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा शो में अपनी बचपन की आदतों का ज़िक्र करते हुए बताया कि क्यों वह आज भी लाइट और पंखा बंद करने की आदत नहीं छोड़ पाए। उन्होंने एसी चलाने पर अपने कोच को डांटने का किस्सा भी साझा किया और इसे कंजूसी नहीं बल्कि संसाधनों के महत्व को समझना बताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Sep 2025 1:36:33

अक्षय कुमार ने खोला राज़: एसी चलाने पर क्यों लगाई कोच को फटकार, बोले- आदत है बचपन से...

अक्षय कुमार जब भी कपिल शर्मा के शो पर आते हैं, दर्शकों को ढेर सारी हंसी और मज़ेदार किस्से सुनने को मिलते हैं। द ग्रेट इंडियन कपिल शो के ग्रैंड फिनाले में अक्षय एक बार फिर स्पेशल गेस्ट बने और हमेशा की तरह उनकी और कपिल की जुगलबंदी छा गई। बातचीत के दौरान अक्षय ने अपनी आदतों और जीवनशैली से जुड़े ऐसे खुलासे किए, जिन्हें सुनकर हर किसी को लगा कि सुपरस्टार होते हुए भी उनमें आज भी मिडिल क्लास वाला सादापन मौजूद है।

मिडिल क्लास वाली आदतें अब भी ज़िंदा

शो के दौरान कपिल ने मस्ती-मज़ाक में अक्षय से पूछा कि उनकी सबसे बड़ी एफडी कितनी की है। इस पर अक्षय हंसते हुए बोले, “ये बात मैं तुम्हें नहीं बताऊंगा।” फिर कपिल ने सवाल किया कि क्या उनके अंदर अभी भी मिडिल क्लास की कुछ आदतें बाकी हैं। अक्षय ने जवाब दिया, “आज भी अगर मेरा बेटा या बेटी लाइट या पंखा खुला छोड़ देते हैं तो मैं तुरंत भागकर जाकर बंद करता हूं। मुझे पता है इससे महीने में शायद सिर्फ 2000 रुपये का बिल ज़्यादा आ जाएगा, लेकिन खुद को रोक नहीं पाता। ये आदत मेरे बचपन की है।”

कोच को सुनाई थी खरी-खोटी

बात यहीं खत्म नहीं हुई। अक्षय ने बताया कि इसी आदत की वजह से उन्होंने अपने कोच को भी हाल ही में डांट दिया। उन्होंने कहा, “मैंने कोच से कहा था कि मेरे कमरे में आने के 5 मिनट पहले एसी ऑन करना। लेकिन उसने 25 मिनट पहले ही चला दिया। मैंने उसे टोका कि ये कंजूसी नहीं है, बल्कि मैं ऐसे माहौल में बड़ा हुआ हूं जहां संसाधनों को संभालकर इस्तेमाल करना सिखाया गया।”

कपिल के शो से जुड़ी मज़ेदार याद

अक्षय ने यह भी साफ किया कि कपिल के शो में पैसों को लेकर जो भी मज़ाक होता है, उसे सीरियसली नहीं लेना चाहिए। उन्होंने हंसते हुए कहा, “एक बार कपिल ने कहा था कि आप शो पर नहीं आए। तो मैंने मजाक में कह दिया कि पैसे नहीं मिले तो क्यों आऊं। लोग समझने लगे कि मैं बहुत मनी माइंडेड हूं। लेकिन ये सब सिर्फ मजाक होता है, असलियत में ऐसा कुछ नहीं।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह