न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार को याद आईं मां, ‘खिलाड़ी’ ने मानुषी के लिए कही यह बात, जानें-सूर्यवंशी की कमाई

बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार इन दिनों राम सेतु फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। वे शूटिंग के बीच सह-कलाकार के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Nov 2021 5:15:09

अक्षय कुमार को याद आईं मां, ‘खिलाड़ी’ ने मानुषी के लिए कही यह बात, जानें-सूर्यवंशी की कमाई

बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार इन दिनों राम सेतु फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। वे शूटिंग के बीच सह-कलाकार के साथ फोटो व वीडियो शेयर करते हैं। अब अक्षय ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इसमें अक्षय कहीं खोए हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके बाल हवा के कारण बिखरे हुए हैं। बैकग्राउंड में धार्मिक गाना नमस्तस्यै नमो नम: चल रहा है। अक्षय ने कैप्शन में लिखा, ‘यूंही…आज मां बहुत याद आ रही है।’ इसके साथ अक्षय ने टूटे हुए दिल वाला इमोजी का इस्तेमाल किया हुआ है। अक्षय की मां अरुणा भाटिया का इसी वर्ष 8 सितंबर को निधन हो गया था।

तब अक्षय ने ट्वीट किया था, ‘वे मेरी ताकत थीं और आज उनके जाने से मैं टूट गया हूं। मेरी मां अरुणा भाटिया हम सभी को छोड़कर चली गई हैं तथा दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिलेंगी।’ वर्ष 2015 में दिए एक इंटरव्यू में अक्षय ने मां के साथ रिश्ते को लेकर बोला था-मेरे और मां के बीच एक प्यारा और मजबूत रिश्ता है। हमारे बीच कुछ नहीं आ सकता। चाहे हम कितने भी दूर हों, मगर दिल से हमेशा पास हैं। मैं उनके बगैर कुछ भी नहीं हूं।

पृथ्वीराज फिल्म में अक्षय के अपोजिट हैं मानुषी छिल्लर

अक्षय कुमार ने पृथ्वीराज फिल्म में अपनी को-एक्टर मानुषी छिल्लर की जमकर तारीफ की है। वे यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि मानुषी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी छाप कैसे छोड़ती हैं। मानुषी ने फिल्म में राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभाई है। मानुषी ने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। अक्षय ने कहा कि निस्संदेह मानुषी की प्रतिभा देखने लायक है। पृथ्वीराज पहली फिल्म होने के बावजूद वे इतनी सहज, इतनी जिज्ञासु और इतनी समर्पित थी कि उन्होंने पूरी टीम का दिल जीत लिया है।

हमारे डायरेक्टर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने सही संयोगिता पाई है क्योंकि मानुषी अपनी कृपा और अपने माता-पिता द्वारा दिए गए जीवन मूल्यों के माध्यम से भारतीय महिलाओं की भावना का प्रतीक हैं, जो अंदर से सुंदर हैं। मैं यह देखने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं कि मानुषी कैसे पहचान बनाती हैं और मुझे उम्मीद है कि सभी खुले हाथों से उनका स्वागत करेंगे। मुझे राजकुमारी संयोगिता के रूप में उनका परिचय देते हुए वास्तव में गर्व हो रहा है। यश राज फिल्म्स की पृथ्वीराज 21 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।

Akshay Kumar,manushi chhillar,sooryavanshi movie,akshay mother,bollywood news in hindi

अक्षय-कैटरीना की सूर्यवंशी ने 12 दिन में कमाए...

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी दिवाली के अगले दिन यानी 5 नवंबर को रिलीज हुई थी। यह डेढ़ साल से भी ज्यादा समय के बाद सिनेमाघरों में आई पहली बड़ी फिल्म है। शुरुआती तीन दिन में फैंस का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। हालांकि इसके बाद बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार धीमी पड़ने लगी। पहले सप्ताह में ही सौ करोड़ क्लब में शामिल हुई सूर्यवंशी ने दूसरे सप्ताह में शुक्रवार को 6.83 करोड, शनिवार को 10.35 करोड़, रविवार को 13.39 करोड़, सोमवार को 4.50 करोड़ और मंगलवार को 3.92 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसका मतलब है कि 12 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 159.65 करोड़ रुपए हो गया है। जानकारों का मानना है कि चौथे सप्ताह तक इसकी कमाई 200 करोड़ तक पहुंच सकती है। अगले सप्ताह बंटी और बबली 2 जैसी बड़ी फिल्म रिलीज होगी, जिससे सूर्यवंशी के बिजनेस पर असर पड़ना तय है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर