न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार की 'कन्नप्पा' रिलीज के 4 हफ्तों बाद ओटीटी पर देगी दस्तक, जानें कहां और कब देख सकते हैं यह फिल्म

अक्षय कुमार की फिल्म कन्नप्पा अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आने वाली है। जानें कब और कहां देख सकते हैं यह माइथोलॉजिकल ड्रामा जिसमें मोहनलाल, प्रभास और काजल अग्रवाल का भी है कैमियो।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Jul 2025 10:32:22

 अक्षय कुमार की 'कन्नप्पा' रिलीज के 4 हफ्तों बाद ओटीटी पर देगी दस्तक, जानें कहां और कब देख सकते हैं यह फिल्म

विष्णु मांचू की बहुप्रतीक्षित बिग बजट फिल्म कन्नप्पा ने 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह था क्योंकि इसमें मोहनलाल, प्रभास और अक्षय कुमार जैसे कई दिग्गज सितारे नजर आए। हालांकि दर्शकों की भारी उम्मीदों के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब मेकर्स ने इसे जल्दी ओटीटी पर रिलीज करने का निर्णय लिया है, जिससे दर्शक घर बैठे भी इसे देख सकें।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीमिंग?

123तेलुगू की एक रिपोर्ट के अनुसार, कन्नप्पा को 25 जुलाई को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी तक मेकर्स या प्लेटफॉर्म की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो फिल्म के रिलीज के केवल एक महीने बाद ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसकी स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी।

ओटीटी डील पर विष्णु मांचू का बयान

फिल्म की ओटीटी रिलीज से पहले विष्णु मांचू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि उन्होंने जानबूझकर फिल्म के रिलीज से पहले ओटीटी डील को फाइनल नहीं किया। उन्होंने कहा था, "मेरे पास बहुत ज़्यादा आज़ादी है क्योंकि मेरी फिल्म 10 हफ्तों से पहले ओटीटी पर नहीं आएगी। यही मेरा समझौता है और भगवान की कृपा से मुझ पर रिलीज का कोई दबाव नहीं है। मेरा एकमात्र उद्देश्य दर्शकों को एक बेहतरीन फिल्म देना है।"

फिल्म की स्टार कास्ट और प्लॉट

कन्नप्पा एक माइथोलॉजिकल फिल्म है जिसमें विष्णु मांचू लीड रोल में हैं। इसके साथ ही मोहन बाबू, आर. सरथकुमार, प्रीति मुकुंदन, अर्पित रांका, ब्रह्मानंदम, ब्रह्माजी, शिव बालाजी और कौशल मंदा भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में मोहनलाल, प्रभास, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल का कैमियो दर्शकों को एक अलग अनुभव देता है।

बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन

जहां एक ओर फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी अधिक थीं, वहीं दूसरी ओर इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा। कन्नप्पा ने भारत में अब तक महज 32.93 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो इसकी स्टार कास्ट और बजट को देखते हुए बेहद कम माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी