अक्षय कुमार ने जुहू चौपाटी पर गणपति विसर्जन के बाद किया सफाई अभियान, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल: दिखावा या सच्ची पहल?
मुंबई के जुहू चौपाटी पर गणपति विसर्जन के बाद सफाई अभियान में शामिल हुए अक्षय कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने आलोचना की, लेकिन अक्षय ने स्वच्छता और परोपकार पर जोर दिया।
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Sun, 07 Sep 2025 10:09:21
मुंबई के जुहू चौपाटी पर 7 सितंबर, रविवार को गणपति विसर्जन के बाद सफाई अभियान आयोजित किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस और बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी के साथ मिलकर वहां पड़े फूल-माला और अन्य कचरे को इकट्ठा किया। इस अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अक्षय कुमार ने कुछ स्वयंसेवकों के साथ मिलकर विसर्जन से बचे हुए कचरे और अवशेषों को थैलों में डाला। इस दौरान अक्षय और अमृता के अलावा कई अन्य लोग भी सफाई में शामिल हुए। IANS को दिए इंटरव्यू में अक्षय ने कहा, “ज्ञान हमें सिखाता है कि स्वच्छता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। हमारे प्रधानमंत्री भी इस बात पर जोर देते हैं कि स्वच्छता केवल सरकार या बीएमसी की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।”