न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय कुमार ने दिखाई अपनी अगली फिल्म की झलक, ममूटी ने जन्मदिन पर फैंस को दी यह सौगात

अक्षय कुमार (56) के साथ एक खास बात ये है कि उनकी फिल्में चले या न चले उनकी डिमांड हमेशा बनी रहती है। वे फिल्ममेकर्स की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 07 Sep 2024 7:54:01

2 News : अक्षय कुमार ने दिखाई अपनी अगली फिल्म की झलक, ममूटी ने जन्मदिन पर फैंस को दी यह सौगात

अक्षय कुमार (56) के साथ एक खास बात ये है कि उनकी फिल्में चले या न चले उनकी डिमांड हमेशा बनी रहती है। वे फिल्ममेकर्स की फेवरेट लिस्ट में शुमार एक्टर में से एक हैं। इसे अक्षय का काम के प्रति समर्पण कहें या उनकी एक्टिंग और फिटनेस, उन्हें खास स्टार का दर्जा मिल चुका है। अक्षय की इस साल आई तीनों फिल्में 'बड़े मियां छोटे मियां, 'सरफिरा' और 'खेल-खेल में' भले ही फ्लॉप रहीं लेकिन उनके पास अब भी कई फिल्में हैं। अक्षय जल्द ही अपनी नई फिल्म के नाम से पर्दा उठाने वाले हैं।

अक्षय ने आज शनिवार (7 सितंबर) को फिल्म की झलक दिखाई हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मोशन पोस्टर शेयर किया। इसमें एक खूंखार भूतिया चेहरा नजर आ रहा है। अक्षय ने कहा कि वे अपने जन्मदिन (9 सितंबर) पर बड़ा एलान करने वाले हैं। साथ ही उन्होंने फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं भी दीं। अक्षय ने जो झलक दिखाई है उसमें डरावने चेहरे को देख सकते हैं। उसके आस-पास एक बड़ा सा लाल कपड़ा भी है।

अक्षय ने इसे शेयर करते हुए लिखा, “गणपति बप्पा मोरया। आपके सामने आने वाली किसी विशेष चीज का संकेत देने के लिए आज जैसे दिन से बेहतर क्या हो सकता है? खुलासा मेरे जन्मदिन के लिए निर्धारित है। बने रहें।” अब फैंस इस फिल्म को लेकर कयास लगा रहे हैं।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने हिन्दुस्तान टाइम्स संग बातचीत में बताया था कि वे अक्षय संग एक प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाले हैं। फिल्म काले जादू पर बेस्ड होगी। इसे प्रियदर्शन डायरेक्ट करेंगे, जबकि एकता कपूर इसकी प्रोड्यूसर होंगी। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म रहेगी। अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी 'हेरा फेरी', 'भूल भुलैया' और 'गरमा मसाला' जैसी फिल्मों में कमाल दिखा चुकी है।

ममूटी हुए 73 के, बेटे सलमान दुलकर ने ऐसे किया विश

ममूटी साउथ के बड़े एक्टर हैं। आज शनिवार (7 सितंबर) को ममूटी का 73वां जन्मदिन है। इस खास अवसर पर ममूटी ने अपनी अगली फिल्म की पहली झलक फैंस को दिखाई है। फिल्म के डायरेक्टर वासुदेव मेनन हैं। पोस्टर में ममूटी बाथरोब में नजर आ रहे हैं। बता दें कि वासुदेव और ममूटी की यह साथ में पहली फिल्म है। फिल्म के पोस्टर के साथ-साथ इसके टाइटल का भी एलान कर दिया गया।

फिल्म का नाम 'डोमिनिक एंड द लेडीज पर्स' है। ममूटी इस फिल्म में इनवेस्टिगेटर के रोल में होंगे, जो किसी केस की तहकीकात करते देखे जाएंगे। उनके पास मौजूद मुख्य सबूत में एक महिला का हैंडबैग है, जिसकी झलक पोस्टर में दिखाई गई है। यह क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसके अधिकतर हिस्से की शूटिंग कोच्चि में हुई है। वहीं, फिल्म के बाकी सीन मुन्नार में फिल्माए जाएंगे। ममूटी के बेटे अभिनेता दुलकर सलमान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने पिता के लिए एक मार्मिक संदेश के साथ एक प्यारी सी पिता-पुत्र की तस्वीर साझा की।

दुलकर ने कैप्शन में लिखा, “हाल ही में मुझे एहसास हुआ है कि सबसे अच्छे दोस्त कभी भी एक साथ कोई तस्वीर नहीं खिंचवाते हैं क्योंकि उनके साथ बिताए गए पल इतने कीमती और मजेदार होते हैं कि पोज देने या सेल्फी लेने में समय बर्बाद करने के बारे में सोचना भी मुश्किल है। हर साल यह परंपरा बन गई है कि हम आपके जन्मदिन पर तस्वीरें लेकर पोस्ट करते हैं पापा। किसी तरह से हमारे फोन में हम दोनों की कोई तस्वीर नहीं होती। लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं समझ गया हूँ कि ऐसा क्यों होता है। मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे हीरो और मेरे पिता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!!”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री