न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय को मिली भारतीय नागरिकता, फोटो शेयर कर दी खुशखबरी, ऋतिक-दीपिका-अनिल की ‘फाइटर’ का मोशन पोस्टर जारी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से एक खुशखबरी दी है। अक्षय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Aug 2023 1:27:17

अक्षय को मिली भारतीय नागरिकता, फोटो शेयर कर दी खुशखबरी, ऋतिक-दीपिका-अनिल की ‘फाइटर’ का मोशन पोस्टर जारी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से एक खुशखबरी दी है। अक्षय को भारतीय नागरिकता मिल गई है और उन्होंने एक पोस्ट के साथ यह जानकारी शेयर की है। 55 साल के अक्षय के पास अब तक कनाडा की नागरिकता थी। अक्षय ने पेपर्स के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- "दिल और सिटिजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी.. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.. जय हिंद!"

अक्षय लंबे समय से भारत की नागरिकता लेने की कोशिश कर रहे थे। अक्षय को अक्सर कनाडा की नागरिकता को लेकर ट्रोल किया जाता रहा। ट्रोलर्स उन्हें कनाडियन कुमार भी कहते थे। अक्षय को ये सुनकर बुरा लगता था। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि कनाडा का पासपोर्ट होने का यह मतलब नहीं कि मैं किसी से कम भारतीय हूं। मुझे पासपोर्ट मिलने के बाद यहां नौ साल हो गए हैं। मैंने 2019 में कहा था कि मैं भारत की नागरिकता ले लूंगा।

मैंने इसके लिए आवेदन दे दिया है। लेकिन इसके बाद कोरोना आ गया। दो ढाई साल सब कुछ बंद रहा। मुझे आशा है कि जल्द ही मेरा भारत का पासपोर्ट मुझे मिल जाएगा। हाल ही अक्षय की फिल्म OMG 2 रिलीज हुई है। अक्षय 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म में शिव के गण के रोल में नजर आ रहे हैं। अक्षय देशभक्ति और विभिन्न सामाजिक सरोकारों वाली फिल्मों में काम कर चुके हैं। भारतीय नागरिकता नहीं होने से कई लोग उनकी ऐसी भूमिकाओं का मजाक उड़ाते थे।

Akshay Kumar,akshay indian citizenship,akshay kumar fans,fighter movie,Hrithik Roshan,deepika padukone,anil kapoor

अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी ‘फाइटर’

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ का पहला मोशन पोस्टर आज मंगलवार को जारी कर दिया गया। इसमें जहां ऋतिक दमदार फाइटर प्लेन पायलट के लुक में दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दीपिका वर्दी पहने फाइटर पायलट बनी नजर आ रही हैं।

फिल्म के एक और अहम किरदार निभाने वाले वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर का लुक भी शेयर किया है। ‘पठान’ और ‘वॉर’ जैसी सुपरहिट मूवी बनाने वाले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने अपनी इस फिल्म के मोशन पोस्टर के साथ ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। देशभक्ति से भरपूर पोस्टर को शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई।

‘फाइटर’ को 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसमें दीपिका एक IAS ऑफिसर व ऋतिक एयरफोर्स पायलट बने हैं। पिछले काफी समय से फिल्म की अलग-अलग लोकेशन पर शूटिंग की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार