न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ओएमजी 2’ में अक्षय की फीस को लेकर हुआ खुलासा, ‘खिलाड़ी’ की सिफारिश पर इस एक्टर को मिला फिल्म में काम

बॉलीवुड के खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ काफी सुर्खियां बटोर रही है। इसका सबजेक्ट काफी अलग होने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Aug 2023 10:36:41

‘ओएमजी 2’ में अक्षय की फीस को लेकर हुआ खुलासा, ‘खिलाड़ी’ की सिफारिश पर इस एक्टर को मिला फिल्म में काम

बॉलीवुड के खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ काफी सुर्खियां बटोर रही है। इसका सबजेक्ट काफी अलग होने से सोशल मीडिया पर यह फिल्म छाई हुई है। इस बीच फिल्म के प्रोड्यूसर अजीत ने अक्षय की फीस को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर जवाब दिया है। अजीत ने पिंकविला से बात करते हुए कहा कि फिल्म के बजट और अक्षय की फीस को लेकर काफी गलत अपडेट्स दिए जा रहे हैं।

अक्षय ने फीस के नाम पर एक रुपया भी नहीं लिया। इतना ही नहीं उन्होंने आर्थिक रूप और क्रिएटिव रिस्क को लेकर हमारा पूरा सपोर्ट किया। फिल्म ‘ओएमजी’, ‘स्पेशल 26’ और ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ से ही हमारी अंडरस्टैंडिंग है। अक्षय के बिना इतना बड़ा रिस्क लेना मेरे लिए संभव नहीं था। उन्होंने ना सिर्फ क्रिएटिव तरीके से बल्कि आर्थिक रूप से भी मेरी मदद की है।

आपको बता दें कि कहा जा रहा था कि अक्षय ने इस फिल्म के लिए 35 करोड़ रुपए लिए हैं। वेबसाइट के मुताबिक फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपए है। फिल्म का कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन 50 करोड़ रुपए के अंदर था। ‘ओएमजी’ 25 करोड़ रुपए में बनी थी।

इससे पहले अक्षय ने गुरुवार को फैंस को ‘ओएमजी 2’ पसंद करने और सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ को जबरदस्त प्रतिक्रिया देने के लिए थैंक्यू कहा। अक्षय ने लिखा, दर्शकों को बड़ा थैंक्यू ओह माय गदर को इतना प्यार देने के लिए और इतना शानदार हफ्ता बनाना के लिए इंडियन फिल्म हिस्ट्री में। प्यार और आभार।

Akshay Kumar,pankaj tripathi,omg 2,omg 2 producer,omg 2 movie,akshay pankaj,yami gautam,bachchan panday

पंकज त्रिपाठी को अक्षय कुमार के साथ दूसरी बार काम करने का मिला मौका

अपनी अलग अंदाज की एक्टिंग के लिए मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों 'ओएमजी 2' के लिए मिल रहे रिस्पोंस का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने इसमें अक्षय कुमार के साथ संबंधों के बारे में बात की। उन्होंदने कहा कि अक्षय ने ही फिल्म के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी। दोनों ने इससे पहले 'बच्चन पांडे' में काम किया था, जो 2022 में रिलीज हुई थी।

पंकज ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि अक्षय के साथ दूसरी बार काम करना बहुत अच्छा रहा। फिल्म में मेरे नाम की सिफारिश उन्होंने ही की थी। उनके साथ मेरा रिश्ता मजबूत है और वे बहुत मेहनती अभिनेता हैं। उन्होंने फिल्म में बहुत ही खूबसूरती से काम किया है। मैंने देखा है, इसलिए कह रहा हूं। मेरे उनके साथ बहुत अच्छे संबंध हैं।

मैं उन पर विश्वास करता हूं और उनकी प्रशंसा करता हूं। इससे पहले अक्षय को भारतीय नागरिकता मिलने की खबर पर पंकज ने खुशी जताते हुए कहा था कि महादेव की कृपा है, ‘ओएमजी 2’ फिल्म रिलीज होकर हिट हो गई और आपका पेपर वर्क भी कम्प्लीट हुआ यह बहुत अच्छी बात है। बढ़िया संकेत हैं बहुत अच्छा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार