बॉलीवुड में ‘खिलाड़ी’ के नाम से मशहूर अक्षय कुमार सबसे बिजी एक्टर माने जाते हैं। वे एक साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं। उनके पास इन दिनों भी कई फिल्में हैं, जिनमें डायरेक्टर आनंद एल राय की 'रक्षाबंधन' भी शामिल है। अक्षय ने हाल ही में फिल्म की मुंबई में चल रही शूटिंग पूरी कर ली। अक्षय ने सेट से कुछ फोटो शेयर की हैं, जिनमें वे डायरेक्टर और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साथ नजर आ रहे हैं। एक फोटो में अक्षय डायरेक्टर के साथ चांदनी चौक की गलियों में घूमते दिख रहे हैं। हालांकि मुंबई में ही इसका सेट तैयार किया गया था।














