न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय ने फैंस से की थिएटर जाने की अपील, ट्विंकल ने शेयर की पति के साथ वाली ये Photos, लिखा...

कोविड-19 महामारी के चलते देश के अधिकतर हिस्सों में मार्च 2020 से अधिकतर थिएटर बंद ही पड़े थे। धीरे-धीरे कोरोना का प्रकोप कम होने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Sep 2021 1:20:13

अक्षय ने फैंस से की थिएटर जाने की अपील, ट्विंकल ने शेयर की पति के साथ वाली ये Photos, लिखा...

कोविड-19 महामारी के चलते देश के अधिकतर हिस्सों में मार्च 2020 से अधिकतर थिएटर बंद ही पड़े थे। धीरे-धीरे कोरोना का प्रकोप कम होने से कई राज्यों ने छूट देना शुरू कर दिया। अब हाल ही महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा कर दी कि 22 अक्टूबर से राज्य के सभी सिनेमाघर एक बार फिर से खुल जाएंगे। इसके साथ ही मायानगरी को काफी राहत मिली क्योंकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का एक बड़ा हिस्सा यहीं से मिलता है।

साथ ही यहां के लोगों में फिल्मी दुनिया को लेकर भी जबरदस्त क्रेज है। इसी के मद्देनजर बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने फैंस से हाल ही में एक खास अपील की है। उन्होंने कहा कि अब क्योंकि थिएटर्स में फिल्में रिलीज होने वाली हैं तो सभी वहां जाकर इनका मजा लें। आपको बता दें कि अक्षय की फिल्म सूर्यवंशी, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन और राम सेतू आगामी कुछ महीनों में रिलीज होने वाली हैं। इनके अलावा अक्षय ओह माई गॉड व अतरंगी रे में भी बिजी हैं।


फिल्म इंडस्ट्री के लिए मुश्किल भरे रहे हैं डेढ़ साल : अक्षय

एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए अक्षय ने कहा कि अब चीजें नॉर्मल हो रही हैं और आशा है कि सब ऐसा ही रहे इसलिए थिएटर्स में फिल्में देखकर आप एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मदद कर सकते हैं। ये काफी अच्छी फीलिंग है कि मेरी एक बार फिर साल में 4-5 फिल्में रिलीज हो रही हैं। मैं और फिल्म की टीम ऑडियंस को थिएटर्स में एंटरटेन करने का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इंडस्ट्री उम्मीद कर रही है कि सब वैसा हो जाए जैसा कोविड से पहले था। इसके साथ ही सभी फिंगर्स क्रॉस करके बैठे हैं कि अब और बुरा ना हो। डेढ़ साल इंडस्ट्री के लिए काफी मुश्किल भरे रहे और पैसों की भी काफी दिक्कतें हुईं। उल्लेखनीय है कि अक्षय की पिछली फिल्म बेल बॉटम 19 अगस्त को थिएटर्स में ही रिलीज हुई थी, लेकिन तब सभी सिनेमाहॉल बंद थे।


Akshay Kumar,actor akshay kumar,twinkle khanna,actress twinkle khanna,akshay twinkle,bollywood news in hindi

भांजी ने कैमरे में कैद की ट्विंकल-अक्षय की हरकतें

अक्षय कुमार की पत्नी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अक्षय के संग कुछ मस्ती भरे पलों को याद करते हुए इसे 'जब वी मेट से लेकर व्हाट द हेक तक' बताया है। ट्विंकल ने जो फोटो शेयर की हैं, उन्हें उनकी भांजी ने क्लिक किया था। ये फोटो तब खींची गईं जब ट्विंकल-अक्षय एक टेबल डिस्कशन में लगे हुए थे। फोटो में ये कपल कभी मुस्कराते दिख रहा है, तो कभी सीरियस।

ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा कि जब हम चैट कर रहे थे तब भांजी ने कई फोटोज क्लिक कर लिए और मुझे लगता है कि हमारी यह बातचीत एक शादी की कई अवस्थाओं की ओर इशारा करती है। आप अपनी सबसे अच्छी मुस्कान के साथ शुरुआत करते हैं और समय के साथ इसमें कुछ बदलाव आते रहते हैं। आखिरी तस्वीर में मैं उन्हें डराने की कोशिश कर रही हूं, हालांकि फिर भी मैं अपनी कॉफी पर फोकस कर रही हूं। जब वी मेट से लेकर व्हाट द हेक तक।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका