न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार को अपनी गलती का हुआ अहसास, तंबाकू ब्रांड का एड करने पर मांगी माफी, फीस को लेकर कही ये बात

बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अक्षय ने अपने फैंस से माफी मांगते हुए घोषणा की है कि वो अब तंबाकू से जुड़े ब्रांड विमल इलाइची के लिए विज्ञापन नहीं करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Apr 2022 8:25:52

अक्षय कुमार को अपनी गलती का हुआ अहसास, तंबाकू ब्रांड का एड करने पर मांगी माफी, फीस को लेकर कही ये बात

बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अक्षय ने अपने फैंस से माफी मांगते हुए घोषणा की है कि वो अब तंबाकू से जुड़े ब्रांड विमल इलाइची के लिए विज्ञापन नहीं करेंगे। दरअसल, खिलाड़ी कुमार बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ विमल इलाइची से जुड़े उत्पादों के विज्ञापन में नजर आए थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर अक्षय के फैंस ने नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी आलोचना की थी। विमल इलाइची एक ऐसा ब्रांड है जो तंबाकू उत्पाद भी बेचता है।

अक्षय कुमार ने अपने फैंस से माफी मांगते हुए इस विज्ञापन से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से माफी मांगना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों में आपकी प्रतिक्रिया ने मुझे बहुत प्रभावित किया है, जबकि मैंने तंबाकू का समर्थन नहीं किया है और न ही करूंगा, मैं विमल इलायची के साथ अपने जुड़ाव को लेकर आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। साथ ही मैंने फैसला किया है कि विज्ञापन के लिए ली गई एड फीस का चैरिटी में दान करूंगा।

अक्षय कुमार ने विज्ञापन के आन एयर रहने को लेकर सफाई देते हुए कहा कि विमल इलायची के साथ मेरी बाध्यकारी अनुबंध की कानूनी अवधि तक विज्ञापन का प्रसारण ब्रांड जारी रख सकता है। लेकिन उन्होंने फैंस को आश्वासन देते हुए कहा कि भविष्य में पूरी समझदारी के साथ विकल्पों को चुनूंगा। बदले में मैं हमेशा आपके प्यार और दुआओं को मांगता रहूंगा।

कुछ दिनों पहले ही अक्षय कुमार का ये एड रिलीज हुआ है। जिसमें शाहरुख खान और अजय देवगन ने अक्षय कुमार का 'विमल यूनिवर्स' में वेलकम किया। जिसमें वो सभी विमल ब्रांड को सलामी देते हुए इलाइची का सेवन करते हैं। ऐसे में जब अक्षय ने तंबाकू ब्रांड के एड के लिए जब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और अजय देवगन के साथ हाथ मिलाया तो ऐसा करना फैंस को पसंद नहीं आया। अजय देवगन (Ajay Devgn) तो पहले से कई तंबाकू ब्रांड के एड्स में दिखे हैं। शाहरुख खान के ऐसे विज्ञापन करने पर भी इतना बवाल नहीं मचा। लेकिन खिलाड़ी कुमार के नजर आते ही लोगों ने हंगामा कर दिया। दरअसल, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहते है. ऐसे में अक्षय कुमार द्वारा तंबाकू ब्रांड का विज्ञापन करना फैंस को पसंद नहीं आया। साथ ही फैंस ने एक्टर के पुराने वीडियोज भी शेयर किए जहां वे शराब, सिगरेट जैसे हानिकारक प्रोड्क्टस से दूर रहने की बात करते दिखे। कई लोगों ने तो तीन बार पद्म श्री सम्मान पा चुके खिलाड़ी कुमार से अवॉर्ड वापस लौटने को भी कहा। खैर, काफी आलोचनाएं झेलने के बाद एक्टर का ये माफीनामा फैंस पर कितना असर डालता है ये तो आगे आने वाला समय ही बताएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला
कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो