न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय-ट्विंकल ने बेटे आरव को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का गाना रिलीज

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के बेटे आरव आज सोमवार (15 सितंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 23 साल के हो गए हैं। अक्षय ने अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Sep 2025 8:11:55

2 News : अक्षय-ट्विंकल ने बेटे आरव को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का गाना रिलीज

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के बेटे आरव आज सोमवार (15 सितंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 23 साल के हो गए हैं। अक्षय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आरव के लिए एक खास पोस्ट लिखी और एक लेटेस्ट तस्वीर भी शेयर की है। अक्षय ने जो फोटो साझा की है, उसमें आरव बिल्कुल यंग अक्षय जैसे लग रहे हैं। इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ वाली तस्वीर अपलोड करते हुए अक्षय ने पोस्ट लिखी है। अक्षय ने कहा, “हैप्पी 23 साल आरव, जब मैं 23 साल का था तब लोगों को स्क्रीन पर बीट करना सीख रहा था। अब ये देखना एक अजीब एहसास है कि तकनीक से लेकर फैशन तक और खाने की मेज पर बहस तक, तुम मुझे रोज बीट कर रहे हो।

देखते ही देखते इतना बड़ा हो गया है यार तू…मेरी कहानी में तुम मुझे प्राउड महसूस कराते हो, लव यू बेटा। मेरी लाइफ के बेस्ट 23 साल के लिए शुभकामनाएं, जिनमें तुम मेरे साथ रहे।” आरव की मां ट्विंकल खन्ना ने भी इसी फोटो के साथ आरव को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “और वो 23 साल का हो गया। भले ही उसे थामे रखने की ऐसी मजबूरी है जिससे इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन ये याद रखना भी जरूरी है कि बच्चे हमारे फेफड़ों में जमा हवा की तरह होते हैं, जो अगली सांस छोड़ने से पहले केवल एक पल के लिए हमारी कस्टडी में होते हैं।

शायद ये समानता पूरी तरह से ठीक ना हो क्योंकि हम सांसों की तरह बच्चों को लगातार अंदर-बाहर नहीं कर सकते, लेकिन आप बात तो समझ पा रहे हो ना। बर्थडे बॉय के लिए…काश वो अपनी दयालुता से दुनिया को भरता रहे।” इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैंस आरव को हैप्पी बर्थडे विश कर रहे हैं। बता दें आरव का 15 सितंबर 2002 को मुंबई में जन्म हुआ था। वे लाइमलाइट से दूर रहते हैं। हालांकि पैपराजी उन्हें लगातार फॉलो कर कैमरे में कैद कर लेते हैं। आरव सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं, लेकिन जब भी उनकी तस्वीर कहीं से आती है तो उनका लुक काफी वायरल होता है। साल 2024 में आए पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के टॉक शो में अक्षय ने बताया था कि आरव अभी पढ़ाई कर रहे हैं और आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हैं।

आरव क्या करना चाहते हैं, इस सवाल पर अक्षय ने कहा था कि ये पूरी तरह आरव पर निर्भर करता है। वो जो बनना चाहता है, जो करना चाहता है ये उसकी चाहत होगी और बतौर पिता मैं बेटे का पूरा सपोर्ट करूंगा। काम के मोर्चे पर बात करें तो अक्षय जल्द ही 'जॉली LLB 3' में नजर आएंगे, जिसमें वे अरशद वारसी के साथ दिखाई देंगे। सुभाष कपूर ने न केवल निर्देशन, बल्कि इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। यह फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होगी। अक्षय की पिछली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ थी। अक्षय की फिल्में लगातार आती रहती हैं, जिससे उनके फैंस हमेशा खुश रहते हैं। अक्षय ने भी हाल ही 9 सितंबर को अपना 58वां जन्मदिन मनाया था।

‘एक दीवाने की दीवानियत’ में पहली बार बनी है हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी

‘सनम तेरी कसम’ फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस सोनम बाजवा हैं। इस बीच आज सोमवार (15 सितंबर) को फिल्म का नया गाना ‘बोल कफ्फारा क्या होगा’ रिलीज हो गया। सोनम ने सोशल मीडिया पर इस गाने को पोस्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर गाना शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “दीवानों के आंसू से बह जाएगा जग यारा, बोल कफ्फारा क्या होगा। ‘बोल कफ्फारा क्या होगा’ अब रिलीज हो गया है।

‘एक दीवाने की दीवानियत’ 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” गाने में हर्षवर्धन का किरदार भावुक सफर से गुजरता दिखाई देता है। दूसरी ओर, सोनम ग्रेसफुल डांस मूव्स के साथ नजर आ रही हैं। हर्षवर्धन का किरदार टूटे हुए आशिक के रूप में दिख रहा है, जहां वह आंसुओं और संघर्ष से भरी जर्नी से गुजरता है। यह सीन फिल्म की स्टोरी लाइन की झलक दिखाता है। गाने के कंपोजर्स डीजे चेतस और लिजो जॉर्ज हैं। गाने को नेहा कक्कड़ और फरहान साबरी ने अपनी आवाज से दिलकश बना दिया है। बोल असिम रजा और समीर अंजान ने लिखे हैं।

फिल्म एक इंटेंस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा है, जो मिलाप जावेरी द्वारा डायरेक्ट की गई है। इसमें हर्षवर्धन और सोनम पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फिल्म का टीजर और टाइटल सॉन्ग ‘दीवानियत’ पहले ही रिलीज हो चुका है, जो विशाल मिश्रा की आवाज में है। फिल्म के सह-निर्माता राघव शर्मा हैं। इसे अंशुल गर्ग के बैनर देसी म्यूजिक फैक्टरी के तहत निर्माण किया जा रहा है। कहानी मुश्ताक शेख और मिलाप जावेरी ने मिलकर लिखी है। फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान