न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस दिन रिलीज होगी अक्षय, अनन्या व माधवन की फिल्म, ‘इमरजेंसी’ के रिलीज नहीं होने से निराश हैं ये

अक्षय कुमार की फिल्में चले या न चले उनकी डिमांड हमेशा बनी रहती है। अक्षय की इस साल आई तीन फिल्में ‘बड़े मियां छोटे मियां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Oct 2024 1:35:20

2 News : इस दिन रिलीज होगी अक्षय, अनन्या व माधवन की फिल्म, ‘इमरजेंसी’ के रिलीज नहीं होने से निराश हैं ये

अक्षय कुमार की फिल्में चले या न चले उनकी डिमांड हमेशा बनी रहती है। अक्षय की इस साल आई तीन फिल्में ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘सिरफिरा’ और ‘खेल खेल में’ फ्लॉप साबित हुई। हर फिल्म का टेस्ट अलग था और अक्षय ने एक्टिंग में भी कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन इन्हें फैंस का प्यार नहीं मिला। अब अक्षय दिवाली (1 नवंबर) पर रिलीज हो रही रोहित शेट्टी की मूवी ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगे। इस बीच अक्षय की एक और फिल्म की घोषणा हो गई है।

इसमें अक्षय के साथ साउथ इंडियन स्टार आर माधवन और एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी रहेंगी। फिल्म जाने-माने वकील और जज सी शंकरन नायर की बायोपिक है। बता दें कि नायर मद्रास हाईकोर्ट में वकील और जज थे। उन्होंने हमेशा सच का साथ दिया और झूठ के खिलाफ लड़ते रहे। उनका जन्म 11 जुलाई 1857 को केरल के पालक्कड़ में हुआ था। वे सबसे कम उम्र के मलयाली कांग्रेस अध्यक्ष भी बनाए गए थे। मूवी के टाइटल से अभी तक पर्दा नहीं उठा है, लेकिन इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है।

फिल्म अगले साल होली पर यानी 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “एक अनकही कहानी, एक अनसुना सच।” फिल्म के डायरेक्शन की कमान करण सिह त्यागी ने संभाली है। दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर इसके निर्माता हैं। कहानी ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ नायर की महत्वपूर्ण लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। यहां खास तौर पर जलियांवाला बाग हत्याकांड से संबंधित होगी।

‘इमरजेंसी’ में काम कर रहे एक्टर श्रेयस तलपड़े ने फिल्म को लेकर कही यह बात

एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ पिछले काफी समय से खबरों में है। कई विवादों के चलते फिल्म 6 सितंबर को रिलीज नहीं हो पाई थी। इसे अभी तक नई रिलीज डेट नहीं मिल पाई है। ऐसे में अब फिल्म में खास रोल कर रहे एक्टर श्रेयस तलपड़े ने इसकी रिलीज में हो रही देरी पर निराशा जताई है। श्रेयस ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि फिल्म की रिलीज में जिस तरह से देरी हुई है वह वाकई दुखद है।

कई बार लोग फिल्म देखे बिना ही उसके बारे में राय बना लेते हैं। मुझे लगता है कि किसी को भी फिल्म के बारे में कोई भी धारणा बनाने से पहले उसे देखना चाहिए क्योंकि इससे बहुत नुकसान होता है। भारत जैसे देश में, कभी-कभी सभी को खुश करना बहुत मुश्किल होता है। एक फिल्म निर्माता कभी भी किसी की भावना को ठेस पहुंचाने के इरादे से कोई प्रोजेक्ट नहीं बनाता है। डॉक्टरों की मेहनत और लोगों की दुआओं से उन्हें नया जीवन मिला।

बता दें श्रेयस को पिछले साल एक फिल्म की शूटिंग के बाद हार्ट अटैक आया था। उल्लेखनीय है कि ‘इमरजेंसी’ साल 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल पर आधारित है। फिल्म में कंगना ने इंदिरा का रोल प्ले किया है। डायरेक्शन का काम भी कंगना ने ही किया है। इस बीच फिल्म को सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफिकेट मिल गया है। ऐसे में इसे जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री