भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर फैन्स के बीच में छाई रहती है। उनका ग्लैमरस अवतार फैंस को बहुत पसंद आता है। जिसकी वजह से लाखों लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रियलिटी शो से लौटने के बाद उनकी पब्लिक अपीयरेंस भी बढ़ गई है।
इस बीच अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की कुछ तस्वीरें इन दिनों वायरल हो रही है। अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें उनका कूल अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। शॉर्ट्स पहने एक्ट्रेस तस्वीरों में चिल करते हुए दिखाई दे रही हैं। अक्षरा ने व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में अक्षरा एक फोनबूथ के पास खड़ी नजर आ रही हैं और पोज दे रही हैं।
अक्षरा ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- आप बोले ना बोले।। ‘मुझे पता है पिक्चर्स अच्छी आई हैं। फिर भी कुछ बोलना चाहें तो बोल दें’। ऐसे में फैंस ने एक्ट्रेस की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा है ‘एक दम कड़क।’ इसी तरह से लोगों ने उनकी फोटो पर ढेर सारे कमेंट्स किए हैं।














