Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नागार्जुन के बेटे अखिल ने दिखाईं शादी की झलकियां, सलमान ने इस एक्ट्रेस को किया सपोर्ट तो लगने लगीं अटकलें

साउथ इंडियन सुपरस्टार नागार्जुन के छोटे बेटे और एक्टर अखिल अक्किनेनी ने कुछ दिनों पहले जैनब रावदजी के साथ एक निजी समारोह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Jun 2025 2:45:27

2 News : नागार्जुन के बेटे अखिल ने दिखाईं शादी की झलकियां, सलमान ने इस एक्ट्रेस को किया सपोर्ट तो लगने लगीं अटकलें

साउथ इंडियन सुपरस्टार नागार्जुन के छोटे बेटे और एक्टर अखिल अक्किनेनी ने कुछ दिनों पहले जैनब रावदजी के साथ एक निजी समारोह में शादी की थी। अखिल ने अब अपने चाहने वालों के लिए 22 दिनों के बाद शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अखिल ने 6 जून को अपनी कई वर्षों से गर्लफ्रेंड रही जैनब के साथ विवाह किया था। अखिल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें दूल्हा-दुल्हन दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। ये जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। फैंस इन पर भरपूर प्यार लुटाते हुए कमेंट कर रहे हैं। इससे पहले बेटे की शादी के दिन ही नागार्जुन ने कई तस्वीरें शेयर की थीं।

अब अखिल ने भी अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। अखिल ने सुबह 3.30 बजे शुभ मुहूर्त पर अन्नापूर्णा स्टूडियोज में शादी की थी। उनकी शादी में परिवार और बहुत ही करीबी लोग शामिल हुए थे। शादी में अखिल ने धोती कुर्ता, जबकि जैनब ने सफेद सिल्क साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने जेवर पहने थे। जैनब ने बालों में गजरा लगाया था। शादी के दिन दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे। अखिल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें एक फोटो में वे अपनी पत्नी को मंगलसूत्र बांधते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा एक दूसरी तस्वीर में अखिल पत्नी के साथ फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं।

एक तस्वीर में अखिल, जैनब के साथ बेहतरीन पोज दे रहे हैं। एक फोटो में न्यूली वेड कपल को नागार्जुन और उनकी वाइफ के साथ पोज देते देखा गया। अखिल ने कैप्शन में लिखा, “मेरा दिल आपसे अपनी लाइफ के सबसे अच्छे पल को शेयर करने का कर रहा है।” अखिल की पत्नी जैनब आर्टिस्ट हैं। वह बेहतरीन पेंटिंग के लिए जानी जाती हैं। उनकी सगाई पिछले साल नवंबर में हुई थी। बता दें कि इससे पहले अखिल ने साल 2016 में बिजनेस टायकून जीवी कृष्णा रेड्डी को पोती श्रिया भूपाल से सगाई की थी। साल 2017 में दोनों की शादी होने वाली थी लेकिन वो रिश्ता टूट गया। रिश्ता टूटने की कोई वजह नहीं बताई गई थी। उल्लेखनीय है कि अखिल के बड़े भाई नागा चैतन्य ने पिछले साल एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ दूसरी शादी की थी।

सलमान खान ने यूलिया वंतूर के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

सुपरस्टार सलमान खान और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस यूलिया वंतूर के बीच कई सालों से अफेयर की खबरें चल रही हैं। दोनों को कई बार साथ में इवेंट्स, पार्टियों और फैमिली फंक्शन्स में देखा गया है। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई पब्लिक स्टेटमेंट नहीं दिया। इस बीच सलमान ने यूलिया का समर्थन करते हुए उनकी आने वाली इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ का फर्स्ट लुक अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। सलमान की इस पोस्ट के बाद एक बार फिर से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सलमान ने इंस्टाग्राम पर 47 सैकंड का एक वीडियो शेयर किया जिसमें यूलिया की शॉर्ट फिल्म की पहली झलक देखने को मिली। उन्होंने वीडियो के साथ पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दीं। बता दें ‘इकोज ऑफ अस’ यूलिया की पहली इंटरनेशनल फिल्म है, जिसे राजन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में यूलिया के साथ दीपक तिजोरी और स्पेनिश एक्ट्रेस एलेसेंड्रा व्हेलन मेरेडिज भी हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर यूलिया काफी उत्साहित हैं। उल्लेखनीय है कि सलमान की तरफ से यूलिया के लिए इस तरह का खास सपोर्ट पहली बार नहीं है। पिछले साल भी उन्होंने यूलिया के जन्मदिन पर एक खास पार्टी रखी थी, जिसे फैन्स ने उनके रिश्ते की ओर एक बड़ा इशारा माना था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका