Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धड़क 2’ के मुकाबले अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने मचाया धमाल, कलेक्शन देख चौंक जाएंगे आप!

अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 ने धड़क 2 को कमाई में पीछे छोड़ा। जानें दोनों फिल्मों का 3 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और किसका चला जादू।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Aug 2025 10:17:10

‘धड़क 2’ के मुकाबले अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने मचाया धमाल, कलेक्शन देख चौंक जाएंगे आप!

कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ का क्लैश सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की सोशल ड्रामा ‘धड़क 2’ से हुआ है। दर्शकों को हंसाने और परिवार संग थिएटर तक खींच लाने वाली ‘सन ऑफ सरदार 2’ रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती दिख रही है। ओपनिंग वीकेंड भी अजय देवगन की फिल्म के नाम रहा — और ये कोई मामूली फर्क नहीं, बल्कि कमाई में दोनों फिल्मों के बीच साफ-साफ अंतर देखा जा सकता है।

आइए जानें कि पहले तीन दिनों में ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

अजय देवगन की फिल्म ने तीसरे दिन लगाई लंबी छलांग

सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘सन ऑफ सरदार 2’ की कमाई में तीसरे दिन शानदार बढ़त देखने को मिली। रविवार को फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर जोरदार पकड़ बनाई। इस तरह भारत में मूवी ने पहले तीन दिनों में कुल 24.75 करोड़ की कमाई कर ली है।

ओपनिंग डे यानी शुक्रवार को फिल्म ने 7.25 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन शनिवार को इसमें 13.79% की बढ़ोतरी देखने को मिली और 8.25 करोड़ का कलेक्शन हुआ। यानि दर्शकों का रुझान लगातार फिल्म की तरफ बढ़ता गया — और वीकेंड तक आते-आते थिएटर में भीड़ साफ नजर आई।
‘धड़क 2’ की कमाई ने नहीं छोड़ी खास छाप

अब बात करते हैं सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक ड्रामा ‘धड़क 2’ की, जिसकी शुरुआत कुछ धीमी रही। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रविवार को 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि ये अर्ली एस्टीमेट है, लेकिन इसके आधार पर तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई 11.50 करोड़ के आसपास पहुंच गई है।

‘धड़क 2’ ने ओपनिंग डे पर 3.5 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन शनिवार को 3.75 करोड़ की हल्की बढ़त देखी गई। लेकिन फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ जमाने में नाकाम नजर आ रही है।

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट और निर्देशन

बताते चलें कि अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। यह 2012 में रिलीज हुई हिट फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है, जिसने उस वक्त भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था। इस बार फिल्म में अजय के साथ मृणाल ठाकुर, रवि किशन, दीपक डोबरियाल और विंदू दारा सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

वहीं ‘धड़क 2’ का निर्देशन साजिया इकबाल ने किया है, और इसके निर्माता करण जौहर हैं। भले ही फिल्म का विषय गंभीर है, लेकिन फिलहाल बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों ने इसे कमजोर स्थिति में डाल दिया है।

किसका चला जादू?

जहां एक तरफ अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ दर्शकों को लुभाने में सफल रही है, वहीं ‘धड़क 2’ को दर्शकों से वो प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई जिसकी उम्मीद थी। अब देखना होगा कि वीकडे में कौन-सी फिल्म ज्यादा टिकती है और कौन थियेटर से बाहर हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका