न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजय ने ऐसे दी बेटे युग को बर्थडे की बधाई, बेयर ग्रिल्स के शो में आएंगे नजर! ‘शिद्दत’ का ट्रेलर रिलीज

सेलेब्रिटी कपल एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल का बेटा युग आज सोमवार (13 सितंबर) को 11 साल का हो गया है। अजय ने युग की फोटो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Sep 2021 2:27:38

अजय ने ऐसे दी बेटे युग को बर्थडे की बधाई, बेयर ग्रिल्स के शो में आएंगे नजर! ‘शिद्दत’ का ट्रेलर रिलीज

सेलेब्रिटी कपल एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल का बेटा युग आज सोमवार (13 सितंबर) को 11 साल का हो गया है। अजय ने युग की फोटो शेयर करने के साथ उसके लिए सोशल मीडिया पर एक प्यार भरी पोस्ट लिखकर विश किया। युग टीशर्ट और शॉर्ट्स में कैजुअली ड्रेस्ड है और पानी के ऊपर बिछे जाल पर आराम से लेटा हुआ है।

कैप्शन में अजय ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे बॉय। खुशगवार वक्त का मतलब तुम्हारे आस-पास होना है युग। तुम्हारे जगने और मोमबत्तियां बुझाने का इंतजार करूंगा। अजय के फैंस और साथी कलाकारों ने भी युग को शुभकामनाएं दी हैं। युग की मौसी तनिषा मुखर्जी ने भी बर्थडे विश किया और उसके साथ कुछ फोटो शेयर कीं। युग की बहन न्यासा 18 साल की हो चुकी हैं।

अजय मालदीव में करेंगे शो की शूटिंग

अभिनेता रजनीकांत और अक्षय कुमार के बाद डिस्कवरी के 'इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' के एक आगामी एपिसोड में अजय देवगन भी नजर आएंगे। यह एक सर्वाइवल स्किल रियलिटी शो है जिसमें हस्तियां ग्रिल्स के साथ खतरनाक एडवेंचर करती हैं। यह एपिसोड मालदीव में शूट किया जाएगा। अजय इसके लिए मालदीव रवाना हो चुके हैं।

रविवार को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ग्रिल्स ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह जानकारी शेयर की है। ग्रिल्स ने लिखा कि अक्षय और रजनीकांत के बाद उनके साथ बॉलीवुड के 2 सेलेब्स एडवेंचर करते दिखेंगे। उन्होंने सीधे-सीधे अजय का नाम नहीं लिया और फैंस से अनुमान लगाने के लिए कहा। हालांकि अजय के नाम पर मुहर लग चुकी है। ग्रिल्स ने 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी शूटिंग की थी।

शिद्दत मूवी में है सनी कौशल और राधिका मदान की जोड़ी

विक्की कौशल के भाई सनी कौशल और राधिका मदान की फिल्म 'शिद्दत’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें देवों के देव महादेव सीरियल फेम मोहित रैना और डायना पेंटी का भी खास रोल है। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है। इसकी कहानी कार्तिका और जग्गी के इर्द-गिर्द घूमती है। उनके बीच शानदार केमेस्ट्री है, लेकिन उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।‍

फिल्म में दो कपल्स की कहानी दिखाई गई है। निर्देशन कुणाल देशमुख ने किया है। कहानी श्रीधर राघवन और धीरज रतन ने लिखी है। इसे दिनेश विजन प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म शिद्दत 1 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी पल्स हॉटस्टार पर रिलीज होगी। साथ ही इसे मल्टीप्लेक्स में भी उतारा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर