न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजय देवगन ने काजोल के बर्थडे पर बांधे तारीफों के पुलिंदे, सामंथा ने बताई 25 करोड़ उधार लेने की सच्चाई

गुजरे जमाने की एक्ट्रेस तनूजा की बेटी एक्ट्रेस काजोल शनिवार (5 अगस्त) को अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। काजोल 30 साल से भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Aug 2023 7:04:06

अजय देवगन ने काजोल के बर्थडे पर बांधे तारीफों के पुलिंदे, सामंथा ने बताई 25 करोड़ उधार लेने की सच्चाई

गुजरे जमाने की एक्ट्रेस तनूजा की बेटी एक्ट्रेस काजोल शनिवार (5 अगस्त) को अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। काजोल 30 साल से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। काजोल ने अपनी दमदार अदाकारी की बदौलत फैंस के दिलों में जगह बनाई हुई है। खास तौर से 90 के दशक में उनका जादू खूब चला। काजोल के बर्थडे पर उनके दोस्त, फैंस और रिश्तेदार जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

काजोल के पति दिग्गज एक्टर अजय देवगन ने उन्हें एक खास अंदाज में विश किया है। अजय ने काजोल की कई खूबियों की सराहना की, खाना पकाने से लेकर बातचीत करने तक। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "तारीफ करूं क्या तेरी... हैप्पी बर्थडे @काजोल।" पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया जो उनके हालिया इंटरव्यू में से एक क्लिप है। वीडियो बैकग्राउंड में एक आवाज के साथ शुरू होता है, जिसमें सवाल पूछा जाता है कि उन दोनों में से कौन ज्यादा धैर्यवान है, बेहतर रसोइया है, बेहतर कम्यूनिकेटर है, सबसे अधिक सितारे हैं और अजनबियों के साथ अच्छा व्यवहार करता है। सबमें काजोल ही बाजी मारती हैं।

काजोल ने वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा, "आप जो खाना बनाना जानते हैं, उसके बारे में आपको झूठ बोलने की ज़रूरत नहीं है।" आपको बता दें कि यूं तो काजोल ने अपने समकालीन सभी अभिनेताओं के साथ काम किया, लेकिन उनकी सबसे ज्यादा जोड़ी शाहरुख खान के साथ जमी। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

ajay devgn,kajol,samantha ruth prabhu,actress kajol,kajol birth day,kajol ajay devgn,samantha 25 crore rupees

मायोसिटिस बीमारी से पीड़ित हैं एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने बीते दिनों अपनी बीमारी ‘मायोसिटिस’ के बारे में खुलासा किया था, जिसके चलते उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया। इस बीच उन्हें लेकर खबर सामने आई कि उन्होंने साउथ के एक सुपरस्टार से मायोसिटिस के इलाज के लिए 25 करोड़ रुपए उधार लिए थे। ये दावा किए जाने का कोई सबूत या ऑफिशियल बयान नहीं है। अब इसी पर सामंथा ने सफाई दी है।

उन्होंने इन अफवाहों को दरकिनार करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी, ‘मायोसिटिस के इलाज के लिए 25 करोड़? किसी ने आपको गलत जानकारी दी है। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं इसका एक छोटा सा हिस्सा ही खर्च कर रही हूं। मुझे नहीं लगता है कि मैंने अभी तक अपने करिअर में जो काम किया है मुझे उसके लिए मार्बल्स (संगमरमर के पत्थर) मिले हों। मैं अपना ध्यान खुद रख सकती हूं। धन्यवाद।

मायोसिटिस एक ऐसी बीमारी है, जिससे हजारों लोगों का वास्ता पड़ता है। इस बीमारी और इलाज के लिए जो जानकारियां शेयर की गई हैं, उसके लिए जिम्मेदार बनें।’ सामंथा ने सोशल मीडिया के माध्यम से ही अपनी बीमारी का खुलासा किया था। सामंथा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह जल्द ही ‘कुशी’ फिल्म में नजर आएंगी। इसमें विजय देवरकोंडा हीरो हैं। साथ ही ‘सिटाडेल इंडिया’ में उनके अपोजिट वरुण धवन हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार