न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजय देवगन ने छोड़ी, रणवीर सिंह ने लपकी, बन गई ब्लॉकबस्टर, 158 मिनट की इस फिल्म ने कमा डाले 362 करोड़ रुपये

अजय देवगन ने संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फिल्म बाजीराव मस्तानी में बाजीराव का रोल करने से इनकार कर दिया था। बाद में रणवीर सिंह ने यह रोल निभाकर फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया और फिल्म ने 362 करोड़ रुपये की कमाई की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 3:18:13

अजय देवगन ने छोड़ी, रणवीर सिंह ने लपकी, बन गई ब्लॉकबस्टर, 158 मिनट की इस फिल्म ने कमा डाले 362 करोड़ रुपये

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता अजय देवगन को कॉमेडी से लेकर एक्शन फिल्मों तक, हर जॉनर में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना जाता है। उनके पंच डायलॉग्स हों या एक्शन सीन, दोनों ही दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर देते हैं। अपने करियर में अजय ने कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने एक ऐसी फिल्म को ठुकरा दिया था जो न केवल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली साबित हुई, बल्कि रणवीर सिंह के करियर को भी नई दिशा दे गई?

यह वाकया जानकर आप भी चौंक जाएंगे कि संजय लीला भंसाली की वह ऐतिहासिक फिल्म, जिसे अजय ने ठुकराया, 362 करोड़ रुपये की कमाई कर ब्लॉकबस्टर बन गई।

अजय देवगन को ऑफर हुआ था बाजीराव का दमदार किरदार

अगर आपको अब तक इस फिल्म का नाम नहीं पता तो चलिए हम बता ही देते हैं — यह फिल्म थी ‘बाजीराव मस्तानी’, जिसे साल 2015 में संजय लीला भंसाली ने बेहद भव्य अंदाज में निर्देशित किया था। इस ऐतिहासिक प्रेम कहानी में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं थीं। फिल्म की कुल लंबाई 158 मिनट थी और इसमें पेशवा बाजीराव, मस्तानी और काशीबाई की प्रेम, त्याग और संघर्ष से भरी कहानी दिखाई गई थी।

दिलचस्प बात ये है कि बाजीराव का किरदार सबसे पहले अजय देवगन को ऑफर किया गया था। यह सोचकर ही कल्पना कीजिए कि अगर अजय इस फिल्म का हिस्सा होते, तो ये कहानी कितनी अलग लगती।

अजय देवगन ने छोड़ी, रणवीर सिंह ने लपकी, बन गई ब्लॉकबस्टर, 158 मिनट की इस फिल्म ने कमा डाले 362 करोड़ रुपये

क्यों अजय ने बना ली इस फिल्म से दूरी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स और अजय देवगन के बीच कुछ शर्तों को लेकर सहमति नहीं बन पाई। अजय अपनी बातों पर अड़े रहे और भंसाली भी अपनी रचनात्मक सोच से पीछे नहीं हटे। इसी टकराव के चलते अजय ने इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली।

बाद में यह रोल रणवीर सिंह को मिला और उन्होंने इस मौके को पूरी तरह भुनाया। रणवीर ने अपने किरदार में ऐसी जान फूंकी कि न सिर्फ दर्शक बल्कि क्रिटिक्स भी उनकी अदाकारी के कायल हो गए। यह फिल्म उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बन गई।

‘बाजीराव मस्तानी’ का बजट, कमाई और लोकप्रियता

आईएमडीबी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बाजीराव मस्तानी’ को 145 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में तैयार किया गया था। लेकिन कमाई के मामले में फिल्म ने सभी अनुमानों को पीछे छोड़ दिया। इसने दुनियाभर में 362 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और 2015 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी।

फिल्म के गाने – दीवानी मस्तानी, मल्हारी, और पिंगा – हर गली-मोहल्ले में गूंजते नजर आए। फिल्म ने 63वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 7 प्रतिष्ठित पुरस्कार भी अपने नाम किए, जो इसकी कलात्मक और तकनीकी खूबसूरती का प्रमाण हैं।

रणवीर के करियर को मिला रॉकेट जैसा बूस्ट

अजय देवगन द्वारा इंकार किए गए इस रोल को रणवीर सिंह ने इतनी गहराई से निभाया कि ‘बाजीराव मस्तानी’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उनकी पहचान बन गई। इस फिल्म के बाद रणवीर का करियर रफ्तार पकड़ गया और उन्होंने स्टारडम की ऊंची उड़ान भरी।
दीपिका पादुकोण और रणवीर की जोड़ी को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया और उनके रोमांस ने सिल्वर स्क्रीन पर जादू बिखेरा।

अजय देवगन की अपनी ब्लॉकबस्टर लाइन-अप

हालांकि अजय देवगन ने ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी बड़ी फिल्म को ना कहा, लेकिन इससे उनके करियर की रफ्तार पर कोई असर नहीं पड़ा। 2025 में आई उनकी फिल्म ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया और शानदार सफलता हासिल की। अब वह ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आएंगे, जिसमें वह एक बार फिर दर्शकों को अपने हास्य भरे अंदाज से हंसाने को तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक