न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अजय देवगन की मूवी ‘रेड 2’ का टीजर आया सामने, सैफ-जयदीप की ‘ज्वेल थीफ’ इस दिन होगी रिलीज

एक्टर अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘रेड 2’ का टीजर आज शुक्रवार (28 मार्च) को रिलीज हो गया। अजय ‘अमय पटनायक’ के रोल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Mar 2025 12:27:54

2 News : अजय देवगन की मूवी ‘रेड 2’ का टीजर आया सामने, सैफ-जयदीप की ‘ज्वेल थीफ’ इस दिन होगी रिलीज

एक्टर अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘रेड 2’ का टीजर आज शुक्रवार (28 मार्च) को रिलीज हो गया। अजय ‘अमय पटनायक’ के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता है। मूवी में अजय के साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर के भी अहम रोल हैं। टीजर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अजय ने टीजर साझा करते हुए लिखा, “74वीं छापेमारी, 4200 करोड़। इस बार बाजी होगी सबसे बड़ी।” इससे पहले निर्माताओं ने ‘रेड 2' की रिलीज डेट की घोषणा की थी, जो कि 1 मई है।

इंस्टाग्राम पर ‘रेड 2' का पोस्टर शेयर करते हुए अजय ने बताया कि वे ‘अमय पटनायक’ के रूप में बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “नया शहर, नई फाइल और अमय पटनायक की एक नई रेड. फिल्म ‘रेड 2' सिनेमाघरों में 1 मई को दस्तक देने के लिए तैयार है।” साल 2018 में आई ‘रेड' के सीक्वल की कहानी IRS अधिकारी अमय पटनायक की वापसी पर आधारित है। यह आयकर विभाग के अधिकारियों के वास्तविक जीवन के छापों पर बेस्ड है।

गौरतलब है कि फिल्म की आधिकारिक घोषणा निर्माताओं ने अप्रैल 2020 में की थी, जिसका प्री-प्रोडक्शन अगस्त 2022 में शुरू हुआ था। अजय फिल्म में ‘अमय’ के रूप में भूमिका दोहराते नजर आएंगे। रितेश विलेन के रूप में दिखेंगे, जबकि वाणी कपूर ने इलियाना डिक्रूज की जगह ली है। अजय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो अजय के पास ‘सन ऑफ सरदार' का सीक्वल भी है। अजय की पिछली फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी की पुलिस ड्रामा ‘सिंघम अगेन' थी, जो पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई थी।

ajay devgn,raid 2 movie,ajay raid 2,aid 2 teaser,riteish deshmukh,vani kapoor,jewel thief movie,saif ali khan,jaideep ahlawat,netflix

‘ज्वेल थीफ’ में सैफ शातिर ठग तो जयदीप माफिया बॉस के रूप में दिखेंगे

सैफ अली खान, जयदीप अहलावत और कुणाल कपूर की फिल्म ‘ज्वेल थीफ : द हीस्ट बिगिंस’ पिछले कई दिनों से सुर्खियां बटोर रही है। अब इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 25 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। निर्माताओं ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “जितना बड़ा जोखिम, उतनी ही मीठी चोरी। आ रहा है अविश्वसनीय - ज्वेल थीफ।” यह सिद्धार्थ आनंद की फिल्म है, जो 'वार' और 'पठान' जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं।

फिल्म मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी है। फिल्म का डायरेक्शन रोब्बी ग्रेवाल और कूकी गुलाटी कर रहे हैं। फिल्म में सैफ एक शातिर ठग के रोल में हैं। सैफ इसमें जयदीप के साथ उलझते दिखेंगे। जयदीप ने एक माफिया बॉस की भूमिका निभाई है। कुणाल और निकिता दत्ता भी अहम किरदार में होंगे। इसमें जबरदस्त एक्शन और सस्पेंस है।

सिद्धार्थ ने फिल्म के बारे में कहा कि ‘ज्वेल थीफ’ को हम नेटफ्लिक्स पर लाना चाहते थे।ये फिल्म रोमांच और मनोरंजन से भरपूर है। सैफ और जयदीप दोनों ही अच्छे कलाकार हैं। इस जोड़ी के साथ काम करना अच्छा अनुभव था। लगभग 18 सालों के बाद सैफ के साथ फिर से जुड़ना पुरानी यादों को ताजा करने वाला था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ