AJAY DEVGN - ANEES BAZMEE: 'NAAM' TO RELEASE ON 22 NOV... ANNOUNCEMENT POSTER UNVEILS... #Naam - starring #AjayDevgn and directed by #AneesBazmee - to release in *cinemas* on 22 Nov 2024... World
डेविड धवन की रोमांटिक कॉमेडी में वरुण व मृणाल के साथ नजर आएंगी पूजा हेगड़े
वरुण धवन पिछले कुछ दिनों से अपनी वेब सीरीज ‘सिटाडेल : हनी बनी’ को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। इसमें उनके साथ साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु नजर आएंगी। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। वरुण के पास कई फिल्में भी हैं, जिनमें एक उनके पिता डेविड धवन के डायरेक्शन में बन रही कॉमेडी रोमांटिक मूवी भी शामिल है। अब खबर है कि डेविड की फिल्म में अभिनेत्री पूजा हेगड़े का नाम भी जुड़ गया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि पूजा फिल्म में वरुण की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाएंगी और दोनों पहली दफा पर्दे पर साथ नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी अहम भूमिका में है। इसका मतलब है कि मूवी वरुण, पूजा और मृणाल के लव ट्रायंगल पर आधारित होगी। फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में पूजा ने कहा कि मैं आने वाले दिनों में कई फिल्मों की घोषणा करने वाली हूं। आप मुझे जल्द अलग-अलग भूमिकाओं में देखने वाले हैं। मैंने एक साल का ब्रेक लिया और सोचा कि मुझे क्या करना चाहिए। पूजा की पिछली फिल्म साल 2022 में सलमान खान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' थी। फिल्म फ्लॉप रही। पूजा जल्द ही शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' में भी दिखेंगी।













