न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अजय की ‘दे दे प्यार दे 2’ अब इस दिन होगी रिलीज, मलाइका के रेस्टोरेंट में पहुंची खान फैमिली

अजय देवगन अपनी फिल्मों के कारण लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। अब उनकी आगामी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को लेकर अपडेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Dec 2024 1:50:52

2 News : अजय की ‘दे दे प्यार दे 2’ अब इस दिन होगी रिलीज, मलाइका के रेस्टोरेंट में पहुंची खान फैमिली

अजय देवगन अपनी फिल्मों के कारण लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। अब उनकी आगामी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को लेकर अपडेट सामने आ रही है। इस फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है। अब इसे देखने के लिए दर्शकों को ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। यह फिल्म पहले 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में पहुंचनी थी। फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इसे अब अगले साल चिल्ड्रंस डे के दिन 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। निर्माताओं ने एक आधिकारिक बयान जारी कर यह घोषणा की है।

अजय की ही दूसरी फिल्म 'रेड 2' अब 1 मई को थिएटर्स में दस्तक देगी। 'दे दे प्यार दे 2' में अजय की जोड़ी एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह के साथ बनी है। अभिनेता आर माधवन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इसके डायरेक्टर अंशुल शर्मा हैं। इसे तरुण जैन और लव रंजन ने लिखा है। अजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म दिवाली पर रिलीज हुई 'सिंघम अगेन' थी। इस मल्टीस्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की।

अजय की इस साल 4 और फिल्में ‘शैतान’, ‘मैदान’, ‘औरों में कहां दम था’ और ‘नाम’ भी रिलीज हुई थी। ‘शैतान’ में भी उनके साथ माधवन थे और फिल्म ने शानदार बिजनेस किया था। शेष तीनों फिल्में कुछ खास नहीं कर पाईं। ‘नाम’ तो ऐसी फिल्म थी जो करीब 15 साल पहले ही बन गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे रिलीज नहीं किया जा सका था। ‘नाम’ के डायरेक्टर अनीस बज्मी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त

पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप

झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव

असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका

दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान

कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष

संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या

मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री