न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दशहरा पर इस जगह रावण दहन करेंगे ‘सिंघम अगेन’ के ये सितारे, यह एक्ट्रेस बनीं बेबी गर्ल की मां

डायरेक्टर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे बेसब्री से इस मल्टीस्टारर मूवी की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Oct 2024 8:44:34

2 News : दशहरा पर इस जगह रावण दहन करेंगे ‘सिंघम अगेन’ के ये सितारे, यह एक्ट्रेस बनीं बेबी गर्ल की मां

डायरेक्टर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे बेसब्री से इस मल्टीस्टारर मूवी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आखिरकार उन्हें एक साथ बड़े पर्दे पर कई दिग्गज सितारों को देखने का मौका मिलने जा रहा है। फिल्म दिवाली पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बीच फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल उन्हें फिल्म की रिलीज से पहले ही फिल्म के कुछ सितारों को देखने का मौका मिलने जा रहा है। ‘सिंघम अगेन’ के डायरेक्टर रोहित शेट्टी, एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस करीना कपूर खान दिल्ली के दशहरा में होने वाली रामलीला में नजर आएंगे।

वे 12 अक्टूबर को जश्न में शामिल होंगे। इतना ही नहीं यहां होने वाली रामलीला में रोल भी प्ले करेंगे। साथ ही बताया जा रहा है कि स्टारकास्ट ही रावण दहन करेगी। इस स्टेज पर ‘सिंघम अगेन’ का प्रमोशन भी किया जाएगा। लाल किले पर पिछले 50 साल से हर बार लव कुश रामलीला का आयोजन किया जाता है। ‘सिंघम अगेन’ के कलाकारों के आने की खबर की पुष्टि रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने की। बता दें कि हाल ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसकी अवधि करीब 5 मिनट है।

ट्रेलर की शुरुआत करीना के साथ होती है, जो अपने बेटे को बताती है कि कैसे राम ने सीता के लिए लड़ाई लड़ी और उन्हें बचाने के लिए श्रीलंका की यात्रा की। कहानी करीना के अपहरण के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अजय व करीना के साथ रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, दीपिका पादुकोण नजर आएंगे। इसमें रावण जैसा किरदार निभाने वाले अर्जुन ने इस मूवी को 'रामायण का आधुनिक संस्करण' बताया। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी व विद्या बालन की मूवी ‘भूल भुलैया 3’ से टक्कर होगी।

singham again,rohit shetty,ajay devgn,Kareena Kapoor Khan,luv kush ramleela,delhi red fort,ravan dahan,dussehra,sana sayyad,imaad shamsi,sana mother,sana daughter

‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्ट्रेस सना सैयद ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गुड न्यूज

टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस 'कुंडली भाग्य’ में ‘पालकी’ का किरदार निभाने वालीं सना सैयद मां बन गई हैं। सना ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। सना और उनके पति इमाद शम्सी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने एक तस्वीर अपलोड की, जिस पर लिखा है, “वेलकम बेबी गर्ल।’ साथ ही नन्हीं परी के जन्म की तारीख भी लिखी है 09.01.2024. इसका मतलब है कि कपल के घर बुधवार को पहली बार किलकारियां गूंजीं।

शादी के तीन साल बाद पैरेंट्स बनकर कपल बेहद खुश है और उनके परिवार में जश्न का माहौल है। सना ने सितंबर में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। सना ने पति संग फोटोशूट करवाकर खुशखबरी साझा की थी। इन तस्वीरों के साथ सना ने लिखा था, “जीन की एक नई जोड़ी जैसा कुछ नहीं है!!! हमारा छोटा मैजिक रास्ते में है।” सना के पति इमाद एक बिजनेसमैन हैं। दोनों कॉलेज से ही एक-दूसरे को प्यार करने लगे थे।

कई साल तक डेट करने के बाद उन्होंने 25 जून 2021 को निकाह कर लिया। सना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने ‘स्प्लिट्सविला 8’ से करिअर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘स्पाई बहू’, ‘पापा बाय चांस’, ‘दिव्य-दृष्टि’ और कई शो में काम किया। सना ने प्रेग्नेंसी के चलते ‘कुंडली भाग्य’ को अलविदा कह दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री