न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अजय ने ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज पर दी अपडेट, ‘शादी के डायरेक्टर करण और जौहर’ की रिलीज पर रोक

दिग्गज अभिनेता अजय देवगन इस समय लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। इस साल उनकी एक के बाद एक फिल्म रिलीज हो रही है। सबसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 13 Jun 2024 6:56:41

2 News : अजय ने ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज पर दी अपडेट, ‘शादी के डायरेक्टर करण और जौहर’ की रिलीज पर रोक

दिग्गज अभिनेता अजय देवगन इस समय लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। इस साल उनकी एक के बाद एक फिल्म रिलीज हो रही है। सबसे पहले ‘शैतान’ रिलीज हुई और फिर ‘मैदान’। हॉरर मूवी ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया, लेकिन स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मैदान’ उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। आज गुरुवार (13 जून) को अजय की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, जो 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें एक बार फिर से अजय और तब्बू की जोड़ी कमाल करेगी।

इस बीच अजय ने अपनी अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' के बारे में बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने मुंबई के जुहू में मीडिया से बातचीत की। जब मीडिया ने अजय से पूछा कि क्या 'सिंघम अगेन' 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी, तो अजय ने कहा कि फिल्म पर अभी कुछ काम बाकी है, हमें कुछ पार्ट्स की शूटिंग करनी है। यह एक बड़ी फिल्म है और हम जल्दबाजी में कुछ नहीं करना चाहते। जल्दबाजी में काम खराब होता है और हम नहीं चाहते कि ऐसा हो।

अगर फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होती है, तो इसकी टक्कर साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2 : द रूल' से होगी। उल्लेखनीय है कि यह डायरेक्टर रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स की 5वीं और 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसमें अजय एक बार फिर ‘बाजीराव सिंघम’ के लोकप्रिय किरदार में दिखेंगे। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज भी हैं। रोहित ने हाल ही में फिल्म का कश्मीर शेड्यूल पूरा किया।

ajay devgn,actor ajay devgn,singham again,auron mein khan dum tha,singham again released date,rohit shetty,karan johar,shaadi ke director karan aur johar movie

करण जौहर ने फिल्म को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की थी याचिका

करण जौहर बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर की गिनती में आते हैं। वे अब तक कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। पिछले साल करण की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ रिलीज हुई थी। करण कई कारणों से हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। बहरहाल करण ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 'शादी के डायरेक्टर करण और जौहर' नामक हिंदी फिल्म में उनके नाम के कथित अनाधिकृत इस्तेमाल को लेकर याचिका दायर की थी।

उन्होंने 14 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। करण ने अपनी अर्जी में लिखा है कि फिल्म के नाम के जरिए उनका मजाक उड़ाने की कोशिश की गई है। जस्टिस आरआई छागला ने आज गुरुवार (13 जून) को मामले की सुनवाई के बाद फैसला सुनाते हुए कहा कि इस मामले में याचिकाकर्ता के व्यक्तित्व और अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई जरूरी है।

चूंकि याचिकाकर्ता (करण जौहर) समाज में एक सेलिब्रिटी हैं और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में उनकी अहम भूमिका रही है। पहली नजर में यह साफ तौर पर जाहिर होता है कि याचिकाकर्ता के नाम का दुरुपयोग करने की कोशिश की गई है। कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं को जरूरी बदलाव करने के बाद 7 दिन का नोटिस देकर इस आदेश में बदलाव, संशोधन या छूट मांगने की छूट दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क