न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन की कमान संभालेंगे अजय देवगन, खौफनाक केसों से बढ़ेगा रोमांच, प्रोमो ने मचाई हलचल

अजय देवगन ‘क्राइम पेट्रोल 2026’ को होस्ट करेंगे। नया प्रोमो जारी हो चुका है और शो 31 अगस्त 2026 से सोनी लिव व सोनी टीवी पर शुरू होगा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 11 Aug 2026 11:47:58

'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन की कमान संभालेंगे अजय देवगन, खौफनाक केसों से बढ़ेगा रोमांच, प्रोमो ने मचाई हलचल

बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन बड़े पर्दे के बाद अब टेलीविजन पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहे हैं। चर्चित क्राइम सीरीज ‘क्राइम पेट्रोल’ के नए सीजन का प्रोमो सामने आ चुका है और इसके साथ ही अजय देवगन के शो होस्ट करने की खबर पर मुहर लग गई है। वह ‘क्राइम पेट्रोल 2026 - क्राइम का करेंट सीजन’ को होस्ट करते दिखाई देंगे।

अजय देवगन पहली बार टेलीविजन पर किसी शो की होस्टिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके नाम की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। खास बात यह है कि लंबे समय तक इस शो की पहचान रहे अनूप सोनी के बाद अब अजय देवगन इसकी कमान संभालेंगे।

प्रोमो में अजय देवगन ने दिखाया शो का अंदाज

नए प्रोमो में अजय देवगन अपराध के बदलते तरीके और अपने ही लोगों से जुड़े मामलों पर बात करते दिखाई देते हैं। वह बताते हैं कि बचपन से लोगों को अजनबियों से सावधान रहने और रात में घर सुरक्षित रखने जैसी बातें सिखाई जाती हैं, लेकिन कई मामलों में खतरा किसी अनजान व्यक्ति से नहीं बल्कि अपने ही लोगों से जुड़ा होता है।

प्रोमो में अजय देवगन कहते हैं, “कई केस में अपना ही खून और शॉकिंग।” इसके बाद वह बताते हैं कि नए सीजन में ऐसे मामलों को सामने लाया जाएगा, जिन्होंने पूरे देश को झकझोर दिया था।

अजय प्रोमो में दर्शकों से यह भी कहते हैं कि वह ऐसे मामलों को समझने के सफर में उनके साथ रहेंगे। प्रोमो के सामने आने के बाद शो के नए सीजन को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

31 अगस्त से शुरू होगा नया सीजन

‘क्राइम पेट्रोल 2026 - क्राइम का करेंट सीजन’ की शुरुआत सोमवार, 31 अगस्त 2026 से होगी। यह शो सोनी लिव और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा।

नए सीजन में देश को झकझोर देने वाले कई अपराध मामलों को दिखाने की बात प्रोमो में कही गई है। अजय देवगन की होस्टिंग शो के नए सीजन में एक बड़ा बदलाव होगी।

अनूप सोनी ने लंबे समय तक संभाली थी जिम्मेदारी

‘क्राइम पेट्रोल’ की होस्टिंग की बात करें तो अनूप सोनी लंबे समय तक इस शो का प्रमुख चेहरा रहे हैं। वह 2010 में कार्यक्रम से जुड़े थे और 2018 तक इसकी मेजबानी करते रहे। इसके बाद उन्होंने शो की होस्टिंग छोड़ने का फैसला किया।

अनूप सोनी ने अपने फैसले के बारे में स्पॉटबॉय से बातचीत में बताया था कि वह कुछ समय के लिए टेलीविजन से दूरी बनाना चाहते थे। उनका कहना था कि वह अपने अभिनय कौशल को बेहतर करना चाहते थे और उसे अगले स्तर तक ले जाना चाहते थे।

उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें शो की होस्टिंग की कमी महसूस नहीं होती। अनूप के मुताबिक, वह बार-बार एक ही तरह के मामलों पर बात कर रहे थे और वह लंबे समय तक हत्या, रेप और संपत्ति विवाद जैसे मामलों पर चर्चा करते नहीं रहना चाहते थे।

होस्टिंग छोड़ने के बाद भी शो में लौटे अनूप

हालांकि, अनूप सोनी ने होस्ट की भूमिका छोड़ दी थी, लेकिन ‘क्राइम पेट्रोल’ से उनका जुड़ाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। मेकर्स ने उन्हें शो के कुछ खास सीक्वेंस के लिए दोबारा शामिल किया था।

अब नए सीजन में अजय देवगन को होस्ट के रूप में पेश किया जा रहा है। ऐसे में दर्शकों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि अभिनेता अपनी पहली टीवी होस्टिंग में शो को किस अंदाज में आगे बढ़ाते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन हाल ही में ‘धमाल 4’ में नजर आए थे। अब ‘क्राइम पेट्रोल 2026’ के जरिए वह टेलीविजन दर्शकों के बीच भी दिखाई देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती