न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अजय ने ऐसे बताई ‘दे दे प्यार दे 2’ की रिलीज डेट, हार्दिक ने इनके साथ फोटो शेयर कर कंफर्म किया रिलेशनशिप

एक्टर अजय देवगन 30 साल से भी ज्यादा समय से अपनी अदाकारी का जादू चला रहे हैं। वे हर रोल में कमाल करते हैं। लाखों-करोड़ों लोग उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Oct 2025 2:11:31

2 News : अजय ने ऐसे बताई ‘दे दे प्यार दे 2’ की रिलीज डेट, हार्दिक ने इनके साथ फोटो शेयर कर कंफर्म किया रिलेशनशिप

एक्टर अजय देवगन 30 साल से भी ज्यादा समय से अपनी अदाकारी का जादू चला रहे हैं। वे हर रोल में कमाल करते हैं। लाखों-करोड़ों लोग उनके अंदाज पर फिदा हैं। उन्हें अजय की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अजय इंडस्ट्री के सबसे बिजी कलाकारों में से एक हैं और लगातार उनकी फिल्में आती रहती हैं। साल 2019 में अजय की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ रकुलप्रीत सिंह और तब्बू के भी अहम किरदार थे। अब अजय इस फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। अजय ने आज शनिवार (11 अक्टूबर) को ‘दे दे प्यार दे 2’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी। ‘दे दे प्यार दे’ में रकुल और अजय का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर दिखाया गया था।

अब अजय सीक्वल में रकुल के पेरेंट्स को मनाते नजर आने वाले हैं। अजय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करके फिल्म की घोषणा की है। उन्होंने मूवी का मोशन पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “प्यार का सीक्वल है क्रूशल। क्या आशीष को मिलेगा आयशा के पेरेंट्स का अप्रूवल। दे दे प्यार दे 2 सिनेमाघरों में 14 नवंबर को रिलीज होगी। यह पोस्ट सामने आते ही वायरल हो गई, जिसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वे कमेंट्स कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। ‘दे दे प्यार दे 2’ की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में अजय और रकुल तो हैं, लेकिन इस बार तब्बू नजर नहीं आएंगी।

इसमें कुछ नए कलाकारों आर माधवन, गौतमी कपूर, मीजान जाफरी, जावेद जाफरी, इशिता दत्ता की एंट्री हुई है। लोग फिल्म के ट्रेलर के बारे में चर्चा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स जल्द ही ट्रेलर रिलीज करेंगे। फिल्म में कॉमेडी और रोमांस का डबल डोज मिलने वाला है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा परफॉर्म कर सकती है। बताते चलें कि अजय की पिछली फिल्म इसी साल रिलीज हुई ‘सन ऑफ सरदार 2’ थी। इस मूवी को खास सफलता नहीं मिली।

एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ नजर आए भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद उनकी जिंदगी में नए प्यार की एंट्री हो चुकी है। एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ तेजी से बढ़ रहीं डेटिंग रूमर्स के बीच हार्दिक ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया है। हार्दिक आज शनिवार (11 अक्टूबर) को 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच हार्दिक ने माहिका के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

हार्दिक ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड माहिका के साथ कुछ फोटो पोस्ट कीं। इनमें दोनों समुद्र के किनारे एक डेक पर साथ खड़े दिख रहे हैं। हार्दिक ने माहिका के कंधे पर हाथ रखा है। दोनों एक-दूसरे का साथ एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में हार्दिक के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिख रही है। इस मोनोक्रोम फोटो में माहिका ब्लैक आउटफिट में हैं तो वहीं हार्दिक उनका हाथ थामे खड़े हैं। इनसे साफ झलक रहा है कि दोनों ने अपने प्यार को ऑफिशियल रूप से स्वीकार कर लिया है।

हार्दिक शुक्रवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए जहां उनके साथ माहिका भी नजर आई थीं। दोनों पहली बार सार्वजनिक तौर पर साथ दिखे। उन्होंने ब्लैक आउटफिट्स में ट्विनिंग की। बता दें माहिका ने कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल निभाए हैं। इनमें डायरेक्टर ऑरलैंडो वॉन आइंसेडल की ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री 'इं टू द डस्क' और ओमंग कुमार की फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' (2019) शामिल हैं। माहिका ने कई विज्ञापनों में भी काम किया है। माहिका 24 साल की हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स