न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अजय और काजोल ने युग को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, इलियाना ने पति के जन्मदिन को यूं बनाया खास

एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल के बेटे युग आज शुक्रवार (13 सितंबर) को 14 साल के हो गए हैं। इस मौके पर कपल ने युग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Sep 2024 1:33:07

2 News : अजय और काजोल ने युग को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, इलियाना ने पति के जन्मदिन को यूं बनाया खास

एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल के बेटे युग आज शुक्रवार (13 सितंबर) को 14 साल के हो गए हैं। इस मौके पर कपल ने युग को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर की है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अजय ने दो तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे युग के साथ डे आउट पर निकले हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में साइकिल भी है। अजय ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “तुम सबसे सिंपल पलों को भी यादगार बना देते हो, बच्चे, मुझे हराने से लेकर मुझे चौकन्ना रखने तक, तुमने सुनिश्चित किया है कि मैं कभी बोर न होऊं। जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेटे।”

काजोल ने भी एक तस्वीर युग के साथ शेयर की है। इसमें काजोल पिंक कलर की साड़ी में दिख रही हैं, जबकि युग ने कुर्ता पजामा पहना है। काजोल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “इस छोटे से बच्चे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपकी मुस्कुराहट पूरी दुनिया में सबसे अच्छी चीज है..हम हमेशा एक-दूसरे का हाथ थामे रहें और अजीबोगरीब चीजों पर हंसते रहें! लव यू।” काजोल ने युग के इंस्टाग्राम पेज को भी टैग किया।

बता दें काजोल और अजय की शादी साल 1999 में हुई थी। उनके युग के साथ एक बेटी न्यासा (21) भी हैं। अजय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो इस साल अब तक उनकी तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इनमें से ‘शैतान’ हिट रही, जबकि ‘मैदान’ तथा ‘औरों में कहां दम था’ फ्लॉप साबित हुई। अब वे ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगे। दूसरी ओर, काजोल अब ‘दो पत्ती’ और ‘सरजमीन’ जैसी फिल्मों में दिखेंगी।

इलियाना डिक्रूज ने पति माइकल डोलन के लिए शेयर की इंस्टा स्टोरी

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर पति माइकल डोलन और बेटे कोआ फीनिक्स डोलन के साथ फोटो व वीडियो शेयर कर अपडेट देती रहती हैं। आज शुक्रवार (13 सितंबर) को माइकल डोलन का जन्मदिन है। इलियाना ने माइकल को बर्थडे विश करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया। पहली स्टोरी में इलियाना और माइकल की कार में ब्लैक-एंड-व्हाइट सेल्फी है।

इलियाना ने माइकल के कंधे पर सिर टिकाया हुआ है। इलियाना ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे बेबीकेक्स।” अगली स्टोरी में कपल का स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए एक छोटा वीडियो है। क्लिप में माइकल ने पानी में मस्ती भरे पोज दिए हैं, जबकि इलियाना उन्हें कैमरे में कैद करती दिखीं। कैप्शन में इलियाना ने लिखा, “तुम सब कुछ बेहतर बनाते हो। आई लव यू।” इलियाना ने लाल दिल और चमक वाली इमोजी भी पोस्ट की।

बता दें इलियाना और माइकल ने पिछले साल 1 अगस्त को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इलियाना इस साल ‘दो और दो प्यार’ फिल्म में नजर आई थीं। शीर्षा गुहा ठाकुरता के डायरेक्शन वाली फिल्म में विद्या बालन, प्रतीक गांधी और सेंधिल राममूर्ति भी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री