न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मस्ती के लिए हो जाएं तैयार! 21 अगस्त से द कपिल शर्मा शो, अजय-अक्षय जैसे दिग्गजों से होगा श्रीगणेश

दर्शकों का मनोरंजन करने वाले द कपिल शर्मा शो के लिए इंतजार खत्म होने जा रहा है। सोनी टीवी पर इसका टेलीकास्ट शनिवार यानी ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Aug 2021 8:31:48

मस्ती के लिए हो जाएं तैयार! 21 अगस्त से द कपिल शर्मा शो, अजय-अक्षय जैसे दिग्गजों से होगा श्रीगणेश

दर्शकों का मनोरंजन करने वाले द कपिल शर्मा शो के लिए इंतजार खत्म होने जा रहा है। सोनी टीवी पर इसका टेलीकास्ट शनिवार यानी 21 अगस्त को रात 9.30 बजे से होगा। पहले के जैसे ये हफ्ते में दो दिन ही आएगा। शो के शुरुआती दो एपिसोड में बॉलीवुड के दो मेगा स्टार अजय देवगन और अक्षय कुमार तड़का लगाने वाले हैं।

शो का पहला प्रोमो सामने आया है, जिसमें दोनों की ग्रैंड एंट्री को दिखाया गया है। अजय हाल ही रिलीज हुई अपनी फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया और अक्षय अपनी आगामी फिल्म बेलबॉटम का प्रमोशन करने आएंगे। अपने नए प्रोमो को कपिल ने आज ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा है- 21 अगस्त को आ रहे हैं #thekapilsharmashow #tkss #akshaykumar #ajaydevgan #comedy #fun #masti के साथ सोनी टीवी पर।


नोरा से फ्लर्ट करेंगे कपिल, अक्षय से पूछेंगे यह सवाल…

कपिल एक एपिसोड में नोरा फतेही के साथ फ्लर्ट करने का प्रयास करते हैं। अजय उन्हें नोरा से दूर रहने के लिए कहते हैंl ये दोनों भुज…फिल्म के स्टार हैं। अजय तोप पर सवार होकर एंट्री लेते हैं। कपिल दूसरे एपिसोड में अक्षय से पूछते है, 'आपने फिल्मों में रॉकेट और रोड रोलर तक चला लिया, अब क्या चलाएंगे आप?' इस पर अक्षय कहते है, 'इतने सालों से तेरा शो चला रहा हूं, वह क्या है?' इसके अलावा अक्षय, भारती सिंह के साथ डांस भी करते नजर आ रहे हैंl इससे पहले कपिल ने अजय और अक्षय की तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी कि दोनों भी शो में नजर आएंगेl


सुमोना चक्रवर्ती को लेकर सस्पेंस खत्म

शो में कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी, चंदन प्रभाकर, अर्चना पूरण सिंह और भारती सिंह कॉमेडी का पारा बढ़ाती दिखाई देंगी। इस बार सुदेश नया चेहरा हैं। भूरी उर्फ सुमोना चक्रवर्ती को लेकर जारी सस्पेंस भी खत्म हो गया है। हाल ही में सुमोना ने भुज…मूवी की टीम के साथ शूटिंग की। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर सेट की तस्वीरें भी साझा कीं और फैंस को बता दिया कि वे भी इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं। शो की जज एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह भी अपनी चिर परिचित शैली में दिखेंगी। उन्होंने बताया कि सुमोना कास्ट का हिस्सा हैं लेकिन उनके किरदार के साथ एक बड़ा ट्विस्ट छिपा हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका