न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इनके साथ ऐश्वर्या की सेल्फी हो रही है वायरल, कपिल करेंगे अमिताभ की मिमिक्री तो रेखा देंगी यह रिएक्शन

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपने काम के बजाय निजी जिंदगी के कारण खबरों में बनी हुई हैं। ऐश्वर्या के अभिषेक बच्चन से तलाक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Dec 2024 1:44:54

2 News : इनके साथ ऐश्वर्या की सेल्फी हो रही है वायरल, कपिल करेंगे अमिताभ की मिमिक्री तो रेखा देंगी यह रिएक्शन

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपने काम के बजाय निजी जिंदगी के कारण खबरों में बनी हुई हैं। ऐश्वर्या के अभिषेक बच्चन से तलाक को लेकर अकटलें लगाई जा रही हैं। इस बीच ऐश्वर्या की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं। दरअसल शनिवार (30 नवंबर) को ऐश्वर्या के नए प्रोजेक्ट के सेट से एक सेल्फी पोस्ट की गई, जिसे देख फैंस रोमांचित हो गए। फोटो में ऐश्वर्या अपने मेकअप आर्टिस्ट के साथ मुस्कुराती हुई दिख रही हैं।

ऐश्वर्या ने सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट एड्रियन जैकब्स के साथ पोज दिया। आर्टिस्ट ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “काम पर एक प्यारा दिन।” फोटो में ऐश्वर्या ने ब्लैक पिनस्ट्राइप जैकेट पहनी थी और उनका मेकअप परफेक्ट था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा था। अब ऐश्वर्या के नए प्रोजेक्ट को लेकर अनुमान लगाए जा रहे हैं। हालांकि ऐश्वर्या ने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में अभी तक किसी भी तरह की जानकारी शेयर नहीं की है।

सूत्रों का कहना है कि ऐश्वर्या ने किसी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि किसी विज्ञापन के लिए शूटिंग की है। एक फैन ने लिखा, “क्या ये किसी फिल्म के लिए है?” तो दूसरे ने लिखा, “हे भगवान! मैं खुश हूं, चलो क्वीन आ गई!” तीसरे ने लिखा, “‘क्वीन वापस आ गई हैं, ऐश्वर्या राय अपने काम पर वापस आ गई हैं।” ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म दिग्गज फिल्ममेकर मणिरत्नम की ‘पोन्नियिन सेल्वन’ थी। फिल्म और ऐश्वर्या दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। पिछले महीने ऐसी खबरें थीं कि ऐश्वर्या और अभिषेक एक साथ मणिरत्नम की एक नई फिल्म में नजर आ सकते हैं।

Aishwarya Rai Bachchan,actress aishwarya rai bachchan,abhsiehk bachchan,actor abhishek bachchan,aishwarya selfie,rekha,actress rekha,kapil sharma,netflix,amitabh bachchan

नेटफ्लिक्स पर कपिल के शो में नजर आएंगी एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा

सदाबहार एक्ट्रेस रेखा जहां भी नजर आती हैं, वहां सब उन्हें ही देखते रह जाते हैं। रेखा भले ही 70 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी कायम हैं। रेखा ने 70-80 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा। रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी लोगों को बहुत अच्छी लगती थी। रेखा अगले शनिवार (7 दिसंबर) को ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में दिखाई देंगी। नेटफ्लिक्स ने इसका प्रोमो रिलीज कर दिया है।

वीडियो में कपिल, रेखा के सामने अमिताभ की मिमिक्री करते दिखे। कपिल ने कहा कि हम बच्चन साहब के साथ केबीसी खेल रहे थे और मेरी मां आगे की पंक्ति में बैठी थीं। उन्होंने मेरी मां से पूछा, 'देवी जी, क्या खा के पैदा किया है? इसके जवाब में मेरी मां ने कहा कि दाल रोटी। इस पर रेखा ने कहा कि 'मुझसे पूछिये ना, एक-एक डायलॉग याद है।' रेखा को कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा द्वारा एक साथ रखे गए एक एक्ट के दौरान हंसते हुए सोफे से गिरते हुए देखा गया। वह स्टेज पर परफॉर्म करती भी नजर आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री