न्यूज़
Trending: Israel Iran War Sonam Raghuvanshi Housefull 5 Narendra Modi Rahul Gandhi

इस फिल्म के सेट से लीक हुई ऐश्वर्या की Photo, अब इस दिन रिलीज होगी अहान शेट्टी की डेब्यू मूवी...

मिस वर्ल्ड रहीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी सुंदरता के लिए भी जानी जाती हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए तरसते हैं। इन दिनों ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Aug 2021 5:23:23

इस फिल्म के सेट से लीक हुई ऐश्वर्या की Photo, अब इस दिन रिलीज होगी अहान शेट्टी की डेब्यू मूवी...

मिस वर्ल्ड रहीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी सुंदरता के लिए भी जानी जाती हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए तरसते हैं। इन दिनों ऐश्वर्या की एक फोटो इंटरनेट पर धमाल मचाए हुए है। उनकी ये फोटो फिल्म पोन्नियिन सेल्वन के सेट से लीक हुई है। ऐश्वर्या गुलाबी सिल्क साड़ी में दिख रही हैं। उन्होंने हैवी जूलरी कैरी की हुई है। ऐश्वर्या काफी समय से फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

पिछले महीने ऐश्वर्या पुड्डुचेरी में सरथ कुमार से मिलीं, जहां कुछ जरूरी सीन्स फिल्माए गए थे। अब शूटिंग मध्य प्रदेश के ओरछा में चल रही है। ऐश्वर्या को कुछ दिन पहले बेटी आराध्या के साथ देखा गया था। हालांकि पति अभिषेक बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने के बाद ऐश लौट आई हैं। पोन्नियिन सेल्वन मूवी में ऐश्वर्या के साथ कई साउथ इंडियन स्टार्स हैं। यह ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा फिल्म है। इसके डायरेक्टर मणिरत्नम हैं।


अहान की ‘तड़प’ पहले 24 सितंबर को होनी थी रिलीज

एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। अब उनके बेटे अहान भी पदार्पण के लिए बिल्कुल तैयार हैं। अहान की फिल्म तड़प का पोस्टर कुछ समय पहले ही रिलीज हो चुका है। अब इसकी रिलीज डेट में बदलाव हुआ है। तड़प की रिलीज डेट लगभग दो महीने आगे खिसका दी गई है। अब यह 24 सितंबर के बजाय दिसंबर के पहले हफ्ते में रिलीज होगी।

इसके निर्देशक मिलन लूथरिया ने खुद रिलीज डेट आगे बढ़ाए जाने की जानकारी दी है। मिलन ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी शेयर करते हुए लिखा है कि इंतजार कर रहा हूं… एक अद्भुत प्रेम कहानी साजिद नाडियाडवाला की तड़प बड़े पर्दे पर 3 दिसम्बर 2021 को। फिल्म में हीरोईन तारा सुतारिया हैं। तड़प रोमांटिक एक्शन फिल्म है, जो 2018 की तेलुगु फिल्म आरएक्स 100 का रीमेक है।


aishwarya rai,ponniyin selvan,aishwarya rai photo,ahan shetty,tadap movie,prateek gandhi,actress aishwarya rai,bollywood news in hindi

प्रतीक गांधी की पहली हिंदी फिल्म का फर्स्ट लुक जारी

सोनी लिव की वेब सीरीज स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी से छा जाने वाले कलाकार प्रतीक गांधी अब बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। वैसे तो प्रतीक पहले भी गुजराती और हिंदी फिल्मों में नजर आते रहे हैं, मगर बतौर लीड एक्टर रावण लीला (भावई) उनकी पहली हिंदी फिल्म है। मंगलवार को इसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया। पोस्टर पर प्रतीक ऐंद्रिता रे के साथ बांसुरी बजाने वाला पोज दे रहे हैं।

ऐंद्रिता का भी डेब्यू है। पोस्टर के बैकग्राउंड में प्रतीक को अट्टहास करते हुए रावण के गेटअप में भी दिखाया गया है। पोस्टर पर लिखा गया है कि राम में क्यों तूने रावण को देखा... फ़िल्म की कथा, पटकथा और निर्देशन हार्दिक गज्जर का है। वहीं पोस्टर शेयर करके प्रतीक ने लिखा- मुखौटे पे मुखौटा... राम के रावण की लीला। रावण लीला 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

 DGCA का बड़ा एक्शन, एयर इंडिया की लापरवाही पर 3 वरिष्ठ अधिकारी बर्खास्त
DGCA का बड़ा एक्शन, एयर इंडिया की लापरवाही पर 3 वरिष्ठ अधिकारी बर्खास्त
परमाणु ठिकाने पर हमले से मिडिल ईस्ट में मचेगा हाहाकार!, ईरान-इजरायल जंग पर IAEA की चेतावनी
परमाणु ठिकाने पर हमले से मिडिल ईस्ट में मचेगा हाहाकार!, ईरान-इजरायल जंग पर IAEA की चेतावनी
ऑपरेशन सिंधु: ईरान से तीसरी फ्लाइट पहुंची भारत, अब तक 517 भारतीयों की सुरक्षित वापसी
ऑपरेशन सिंधु: ईरान से तीसरी फ्लाइट पहुंची भारत, अब तक 517 भारतीयों की सुरक्षित वापसी
डबल फीस लेकर लौटे माधव मिश्रा! क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 के लिए पंकज त्रिपाठी को मिले कितने करोड़, जानकर रह जाएंगे हैरान
डबल फीस लेकर लौटे माधव मिश्रा! क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 के लिए पंकज त्रिपाठी को मिले कितने करोड़, जानकर रह जाएंगे हैरान
थलापति विजय की अंतिम फिल्म 'जन नायकन' का पहला धमाका आज आधी रात, जन्मदिन पर दिखेगा ‘द फर्स्ट रोर’
थलापति विजय की अंतिम फिल्म 'जन नायकन' का पहला धमाका आज आधी रात, जन्मदिन पर दिखेगा ‘द फर्स्ट रोर’
मसूड़ों में सूजन क्यों आती है? जानिए इसके कारण, बचाव और आसान घरेलू उपाय
मसूड़ों में सूजन क्यों आती है? जानिए इसके कारण, बचाव और आसान घरेलू उपाय
मन्नत पर मंडरा रहा संकट! शाहरुख खान के बंगले की रेनोवेशन पर CRZ विवाद  छाया, जांच करने पहुंची BMC
मन्नत पर मंडरा रहा संकट! शाहरुख खान के बंगले की रेनोवेशन पर CRZ विवाद छाया, जांच करने पहुंची BMC
OTT से थिएटर तक पहुंची बहादुरी की कहानी, अक्षय खन्ना की 'अक्षरधाम: ऑपरेशन वज्र शक्ति' 4 जुलाई को होगी रिलीज़
OTT से थिएटर तक पहुंची बहादुरी की कहानी, अक्षय खन्ना की 'अक्षरधाम: ऑपरेशन वज्र शक्ति' 4 जुलाई को होगी रिलीज़
सितारे ज़मीन पर की एंट्री से लड़खड़ाई हाउसफुल 5, 15वें दिन की कमाई ने सबको चौंकाया
सितारे ज़मीन पर की एंट्री से लड़खड़ाई हाउसफुल 5, 15वें दिन की कमाई ने सबको चौंकाया
Oppo का नया 5G स्मार्टफोन धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च, डैमेज प्रूफ बॉडी, कीमत भी बजट में
Oppo का नया 5G स्मार्टफोन धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च, डैमेज प्रूफ बॉडी, कीमत भी बजट में
2 News : माधवन ने किराए पर दिया अपार्टमेंट, हर महीने मिलेंगे इतने लाख, अयान ने शेयर किया ‘वॉर 2’ बनाने का अनुभव
2 News : माधवन ने किराए पर दिया अपार्टमेंट, हर महीने मिलेंगे इतने लाख, अयान ने शेयर किया ‘वॉर 2’ बनाने का अनुभव
क्यों मनाया जाता है योग दिवस 21 जून को? जानिए पीछे की पूरी कहानी, महत्व और 2025 की थीम
क्यों मनाया जाता है योग दिवस 21 जून को? जानिए पीछे की पूरी कहानी, महत्व और 2025 की थीम
International Yoga Day 2025: क्या आपने सुना है माइंडफुल ट्रैवल के बारे में? जानें क्यों बढ़ रही है इसकी दीवानगी, क्या हैं इसके फायदे
International Yoga Day 2025: क्या आपने सुना है माइंडफुल ट्रैवल के बारे में? जानें क्यों बढ़ रही है इसकी दीवानगी, क्या हैं इसके फायदे
29 जून से इन राशियों की आर्थिक हालत में होगा सुधार, शुक्र देव बनाएंगे धनवान
29 जून से इन राशियों की आर्थिक हालत में होगा सुधार, शुक्र देव बनाएंगे धनवान