न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऐश्वर्या ने पेरिस में किया रैम्प वॉक, इस बात पर हो गईं ट्रॉल, रुबीना ने दिखाई अभिनव के बर्थडे की झलकियां

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती और एक्टिंग के दीवाने पूरी दुनिया में मिल जाएंगे। लोग उनकी एक झलक पाने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Sep 2025 1:32:35

2 News : ऐश्वर्या ने पेरिस में किया रैम्प वॉक, इस बात पर हो गईं ट्रॉल, रुबीना ने दिखाई अभिनव के बर्थडे की झलकियां

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती और एक्टिंग के दीवाने पूरी दुनिया में मिल जाएंगे। लोग उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं। अब ऐश्वर्या भले ही फिल्में कम करती हैं, लेकिन जहां भी नजर आती हैं वहां आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं। हाल ही में ऐश्वर्या पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर अपनी वॉक से लोगों का दिल जीत लिया। ऐश्वर्या इन दिनों बेटी आराध्या बच्चन के साथ पेरिस में हैं। वहां ऐश्वर्या एक प्रतिष्ठित ग्लोबल ब्यूटी ब्रांड का प्रतिनिधित्व करने पहुंचीं और हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों के साथ रैंप वॉक में छा गईं। ऐश्वर्या की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इस दौरान ऐश्वर्या ने स्टेज पर हाथ जोड़कर नमस्ते किया। साथ ही फैंस को फ्लाइंग किस भी दी। जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा वो था ऐश्वर्या का आउटफिट जो काफी अलग था। ऐश्वर्या ने ब्लैक एंड सिल्वर लॉन्ग कोट आउटफिट पहना था, जो बहुत से लोगों को कुछ खास नहीं लगा। ऐश्वर्या ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ कोट कैरी किया था। कोट की आस्तीन पर हीरे जड़े हुए थे और पीठ पर नक्काशी की गई थी। ऐश्वर्या ने लुक को एक बड़े से हीरे और पन्ने के ब्रोच से भी निखारा था। इसके अलावा उन्होंने ओपन हेयर के साथ रेड कलर की लिपस्टिक लगाई हुई थी।

यूजर्स आउटफिट और उनकी रैम्प वॉक के लिए ऐश्वर्या पर तंज कस रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “बेचारी को शेरवानी क्यों पहना दी।” दूसरे ने कमेंट किया, “पता नहीं ये कब अपना स्टाइलिश बदलेंगी।” तीसरे ने लिखा, “कितना आइकॉनिक चेहरा है, लेकिन उन लोगों को क्या हो गया, जो इन्हें इस तरह के कपड़े पहनाते हैं।” चौथे ने लिखा, “दुर्भाग्य से उसने अपना सारा आकर्षण, आत्मविश्वास और रैंप वॉक के लिए जरूरी हर चीज खो दी है।” पांचवें ने लिखा, “जल्दी-जल्दी चलने में फिलर्स बोल रहे हैं! एक हाथ से पूरे जोश से चलना, मुझे लगता है कि उन्हें अपनी मिस वर्ल्ड 1994 वाली चाल का रीप्ले देखने की जरूरत है ताकि वो देख सके कि रैंप पर कैसे शानदार तरीके से चलना है।” छठे ने लिखा, “वह इस बार थकी हुई और हांफती हुई लग रही हैं।”

43 साल के हुए रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला, ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रहा कपल

एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के पति अभिनेता अभिनव शुक्ला हाल ही 27 सितंबर को 43 साल के हुए हैं। इस खास मौके पर कपल हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों के बीच अपने पूरे परिवार के साथ खुशी से जश्न मनाता नजर आया। रुबीना ने अब फैंस को इसकी खास झलक अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दिखाई है। रुबीना ने इंस्टाग्राम पर कई शानदार तस्वीरें अपलोड की हैं। इनमें अभिनव और उनके आस-पास परिवार के लोग नजर आ रहे हैं। रुबीना ने कैप्शन में लिखा, “अभिनव मेरे काउबॉय के लिए जन्मदिन खास।”

अभिनव काउबॉय हैट और सनग्लासेस में स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। अभिनव अपनी एक बेटी को गोद में लिए हुए हैं। रुबीना भी सफेद शर्ट और सनग्लासेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। रुबीना के साथ उनकी दूसरी बेटी दिख रही हैं। एक फोटो में जहां अभिनव दोनों बेटियों को संभालते दिखाई दिए तो वहीं रुबीना उन्हें केक खिलाती नजर आईं। बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान पूरे परिवार के चेहरे पर मुस्कान थी।

उल्लेखनीय है कि रुबीना और अभिनव की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। साल 2018 में दोनों ने शादी की थी। 'बिग बॉस 14' के दौरान मुश्किल वक्त के बाद भी उनका रिश्ता और मजबूत हुआ। पिछले साल जुड़वां बेटियों के जन्म ने उनके परिवार को और खास बना दिया। रुबीना और अभिनव फिलहाल कलर्स टीवी के कपल रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड