न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एयरपोर्ट पर आराध्या के साथ नजर आईं ऐश्वर्या, प्रशांत नील ने ‘सालार 2’ को लेकर दी यह Update

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पिछले काफी समय से अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। कभी कहा जाता है कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Dec 2024 12:16:08

2 News : एयरपोर्ट पर आराध्या के साथ नजर आईं ऐश्वर्या, प्रशांत नील ने ‘सालार 2’ को लेकर दी यह Update

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पिछले काफी समय से अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। कभी कहा जाता है कि कपल में अनबन चल रही है, तो कभी उन्हें साथ देख लगता है कि सारे गिले-शिकवे दूर हो गए हैं। इस बीच ऐश्वर्या को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह अपनी बेटी आराध्या के साथ थीं। उन्होंने आराध्या का हाथ थामा हुआ था। एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या ने पैपराजी को न्यू ईयर भी विश किया। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और फोटो वायरल हैं।

वीडियो में नजर आ रहा है कि ऐश्वर्या कार से निकलती हैं और एयरपोर्ट के अंदर जाती हैं। वह पैपराजी का अभिवादन करती हैं। इस दौरान ऐश्वर्या ने ब्लैक कलर का ट्रैकसूट, ब्लैक एंड व्हाइट कलर के शूज पहने थे। ऐश्वर्या ने नो मेकअप लुक कैरी किया। आराध्या भी ब्लैक कलर की ड्रेस में मां को ट्विनिंग कर रही थीं। उन्होंने हेयरबैंड लगाने के साथ साइड बैग कैरी किया था। उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या और आराध्या अक्सर साथ-साथ ही आती-जाती हैं। हाल ही में आराध्या के स्कूल का एनुअल फंक्शन था।

इस मौके पर लंबे समय बाद ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक और ससुर अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई थीं। सभी ने मिलकर आराध्या की परफोर्मेंस देख उसका हौसला बढ़ाया था। फंक्शन के दूसरे दिन अभिषेक के साथ ऐश्वर्या और उनकी मां दिखी थीं। इन तस्वीरों और वीडियो के सामने आने के बाद फैंस को काफी तसल्ली हुई। वे चाहते हैं कि अभिषेक-ऐश्वर्या में जो चाहे बात हो, उनमें पूरी तरह से सुलह हो जाए। बता दें उनकी शादी साल 2007 में हुई थी और साल 2011 में उन्होंने आराध्या का स्वागत किया।

'सालार 2' ऐसी होगी जैसा जनता भी सोच नहीं पाएगी : प्रशांत नील

साउथ इंडियन स्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ को एक साल और यश की फिल्म ‘केजीएफ’ को 6 साल पूरे हो गए हैं। इन फिल्मों के डायरेक्टर प्रशांत नील थे और ये प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी थी। इस बीच प्रशांत ने होम्बले फिल्म्स को इंटरव्यू दिया। प्रशांत ने कहा कि 'सलार 2' मेरे करिअर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक होने वाली है। 'मैं 'सालार 2' बनाऊंगा। यह मेरी अब तक की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक होगी।

इस फिल्म के लिए जो राइटिंग में कर रहा हूं वो मेरी अब तक की सबसे अच्छी कहानी में से एक होगी। मैं 'सालार 2' को इस तरह बनाऊंगा जैसा मैं सोच भी नहीं सकता। ये फिल्म ऐसी होगी जैसा जनता भी सोच नहीं पाएगी। मैं अपनी लाइफ में कम चीजों को लेकर ही कॉन्फिडेंट होता हूं और 'सालार 2' को लेकर मैं बहुत-बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंट हूं। साल 2014 में मेरी फिल्म 'उग्रम' आई थी। उसमें साल 2010 में हुई किसी घटना को दिखाया गया था, जिसे 'सालार 2' में जोड़ा जाएगा।

यह उस टाइम पीरियड में होगी मगर वैसा ड्रामा नहीं होगा जैसा 'उग्रम' में था। अब वर्धा (पृथ्वीराज सुकुमारन) और देवा (प्रभास) दुश्मन हो गए हैं। इसी वजह से 'सालार 2' बन रही है। सिर्फ इसलिए नहीं बन रही कि 'सालार' का पहला पार्ट आया था, सफल हुआ था। हालांकि जब तक जूनियर एनटीआर के साथ मेरी फिल्म पूरी नहीं हो जाती, तब तक मैं 'सालार 2' पर काम शुरू नहीं करूंगा। तब तक प्रभास भी संदीप रेड्डी वांगा वाली 'स्पिरिट' से फ्री हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार